Advertisement

धनबाद। बीजेपी के धनबाद एमपी ढुलू महतो ने मंगलवार को  लघु उद्योग भारती के अधिकारियों एवं प्रतिनिधि मंडल के साथ दिल्ली में सेल के चेयरमैन अमरेंदु प्रकाश से मुलाक़ात किया। 

ADVERTISEMENT

एमपी ने चेयरमैन से सार्थक चर्चा करते हुए बोकारो-धनबाद को रोजगार, निवेश और औद्योगिक विकास का प्रमुख केंद्र बनाने के लिए बोकारो इंडस्ट्रियल कॉरिडोर की स्थापना, स्थानीय MSME इकाइयों की सशक्त भागीदारी और औद्योगिक पुनर्जागरण के विषयों पर विस्तारपूर्वक विचार-विमर्श किया। यह पहल न केवल क्षेत्र की औद्योगिक क्षमता को नई दिशा और गति देगी, बल्कि निवेश एवं रोजगार के व्यापक अवसर सृजित कर झारखंड को देश के औद्योगिक मानचित्र पर शीर्ष स्थान दिलाने में सहायक होगी।