धनबाद। अखिल भारतीय मारवाड़ी युवा मंच के राष्ट्रीय प्रकल्प "नेत्रदान एवं देहदान" के तहत, मारवाड़ी युवा मंच, झरिया शाखा द्वारा 12 अगस्त से 26 अगस्त, 2025 तक विश्व अंगदान दिवस एवं राष्ट्र नेत्रदान पखवाड़ा के अवसर पर विशेष नेत्रदान जागरूकता पखवाड़ा संचालित किया जा रहा है।
यह भी पढ़ें: Dhanbad: जनता दरबार में आमजनों की समस्याओं से अवगत हुए डीसी, समधान को ले अफसरों को दिये निर्देश
मारवाड़ी युवा मंच, झरिया शाखा अध्यक्ष डॉ. मनीष शर्मा ने अपने विचार रखते हुए कहा कि समाज में परिवर्तन और सेवा की सबसे बड़ी पहचान है—दूसरों के जीवन में प्रकाश फैलाना। नेत्रदान ऐसा अमूल्य दान है जो न केवल किसी की दृष्टि लौटाता है, बल्कि उनके पूरे जीवन को नई दिशा देता है। मैं सभी नागरिकों से आग्रह करता हूं कि इस पवित्र कार्य में बढ़-चढ़कर भाग लें।
शाखा के कार्यक्रम संयोजक गौतम अग्रवाल ने कहा कि नेत्रदान केवल दान नहीं, बल्कि किसी की अंधकारमय जिंदगी में नयी सुबह और उजाला लाने का संकल्प है। हर व्यक्ति को इस पवित्र कार्य में भागीदारी निभानी चाहिए।" उन्होंने बताया कि इसी उद्देश्य से झरिया शाखा ने मई माह में बॉलीवुड की सुप्रसिद्ध पार्श्व गायिका सुश्री आकांक्षा शर्मा को "नेत्रदान अभियान" की ब्रांड एंबेसडर के रूप में मनोनीत किया है, ताकि इस संदेश को अधिक से अधिक लोगों तक पहुँचाया जा सके।
अभियान की विशेष पहल
1. नेत्रदान संकल्प पत्र भरवाना।
2. संकल्पकर्ताओं को प्रमाणपत्र देकर सम्मानित करना।
3. शाखा के हर कार्यक्रम में नेत्र दान जागरूकता का बैनर।
4. स्कूल कार्यक्रम और सोशल मीडिया के माध्यम से व्यापक जनजागरण।
नेत्रदान का संकल्प लेने के इच्छुक लोग नीचे दिए लिंक के माध्यम से संकल्प पत्र भर सकते हैं —
https://docs.google.com/forms/d/1GbBZhxeHOUciiPizk5nEW0OjkrELghqXIoZqwhLVaCs/edit
और भी पढ़ें
- Bihar: अमेरिका से आएगा अनंत सिंह का दामाद, लदमा में 25 नवंबर को बेटी की शादी
- झरिया के राजा तालाब में काशी जैसा नजारा, हजारों दीपों से जगमगाई गंगा आरती
- उत्तर प्रदेश: नशीली कोल्डड्रिंक पिलाकर रेप, 13 साल तक शोषण; KGMU के डॉ. रमीज पर गंभीर आरोप
- हजारीबाग में किडनैप मैनेजर को पुलिस ने चंद घंटों में छुड़ाया, 5 अपहरणकर्ता गिरफ्तार
संदेश
"संकल्प लें – रोशनी बांटें।
नेत्रदान का करें संकल्प, जीवन में भरें उजियारा।"