धनबाद। डीसी सह जिला दंडाधिकारी आदित्य रंजन द्वारा मंगलवार को कार्यालय कक्ष में जनता दरबार मेंसीधे तौर पर आमजनों की समस्यायें सुनीं। इस मौके पर विभिन्न गांवों और शहरी क्षेत्रों से पहुंचे लोगों ने अपनी-अपनी शिकायतें और समस्यायें रखीं।
यह भी पढ़ें:Dhanbad: आज रात से 12 बजे से शुरू होगी गया पुल अंडरपास की मरम्मत, वन-वे रूट लागू

और भी पढ़ें
- 'तनी रहम करीं महाराज...', छठ पर खेसारी लाल की केंद्र और बिहार सरकार से बड़ी अपील
- IIT धनबाद में सनसनी: हॉस्टल की 8वीं मंजिल से कूदकर महाराष्ट्र के छात्र ने दी जान
- Bihar : JDU को हराने वाले दो निर्दलीय MLC BJP में शामिल, जानिए क्यों बदला पाला
- धनबाद की डॉ. मीतू सिन्हा का वर्ल्ड रिकॉर्ड, रामायण पर एक साल में लिखीं 11 पुस्तकें
डीसी ने लोगों को अश्वासन दिया कि उनके सभी शिकायतों का जल्द से जल्द जांच कराते हुए उचित समाधान कराया जायेगा।जनता दरबार में मुख्यतः जमीन विवाद, पैसे की धोखेधड़ी, विद्यालय में शिक्षा हेतु आर्थिक सहायता, ग्राम सभा में स्वीकृत योजना को मुखिया एवं सचिव द्वारा लागू नहीं किए जाने, मारपीट कर घर से निकालने, जान से मारने की धमकी देने, घर पर जबरन कब्जा करने, घर के निर्माण कार्य को अंचल अधिकारी द्वारा रोकने, सरकारी चापाकल को अतिक्रमण मुक्त करने, मत्स्य पालन हेतु बंदोबस्ती करने, प्राथमिक विद्यालय में शिक्षक की संख्या बढ़ाने, रेलवे में नियोजन करने, हर्ल कंपनी में नियोजन के नाम पर पैसा ठगी करने, होमगार्ड भर्ती की स्क्रुटनी शीघ्र प्रारंभ करने, दुकान पर जबरन कब्जा करने, शराब दुकान के स्थानांतरण करने, छठ तालाब निर्माण करने, विवादित जमीन पर निर्माण कार्य रोकने, दाखिल खारिज करने, सावित्रीबाई फुले योजना का लाभ देने समेत विभिन्न समस्याओं एवं शिकायत से अवगत हुए।
कार्यक्रम के दौरान कई मामलों का मौके पर ही समाधान किया गया। डीसी ने लोगों को पूर्ण भरोसा दिलाया कि आपकी समस्याओं को दूर करना जिला प्रशासन की प्राथमिकता है। जिला प्रशासन विधि सम्मत आपकी हर समस्याओं को दूर करने का प्रयास करेगा।
डीसी की पहल पर होनहार गरीब छात्रा का कॉलेज में हुआ एडमिशन
डीसी सह जिला दंडाधिकारी आदित्य रंजन की पहल पर एक होनहार गरीब छात्रा का कॉलेज में एडमिशन हो गया। दोनीडीह टोला, बाघमारा हरिजन बस्ती, बलियापुर की रहने वाली तुलसी कुमारी ने विगत शुक्रवार को आयोजित जनता दरबार में उपायुक्त को आवेदन देकर प्रार्थना की थी कि उनके माता-पिता दोनों शारीरिक रूप से दिव्यांग है। घर की आर्थिक स्थिति काफी दयनीय है।
छात्रा ने डीसी को बताया कि वह इंटर पास है। आगे की पढ़ाई जारी रखने के लिए बलियापुर के बी.बी.एम. कॉलेज में नामांकन करवाना चाहती है। घर की आर्थिक स्थिति दयनीय होने के कारण माता-पिता आगे पढ़ाने में सक्षम नहीं है।डीसी ने छात्रा का कॉलेज में एडमिशन कराने के लिए बलियापुर के बीडीओ को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। जिसके बाद बलियापुर के बीडीओ प्रभाष चंद्र दास ने गरीब कल्याण योजना के तहत तथा ब्लॉक से सहायता प्रदान कर छात्र की एडमिशन फीस, रजिस्ट्रेशन, एनएसएस व स्पोर्ट्स फीस जमा कराई ओर छात्र का दाखिला कोलेज में हो गया।