Advertisement
  • झारखंड गवर्नमेंट व जिला पुलिस कर रही है फंसाने की साजिश

धनबाद। झारखंड में बाघमारा के बीजेपी एमएलए ढुल्लू महतो ने मंगलवार को प्रेस कांफ्रेस कर स्टेट गवर्नमेंट व जिला पुलिस पर जमकर हमला बोला। सर्किट हाउस में प्रेस कांफ्रेस मे बाघमारा एमएलए ने धनबाद पुलिस पर गंभीर आरोप लगाया।

ADVERTISEMENT

यह भी पढ़ें:Gangs of Wasseypur Dhanbad: गैंगस्टर प्रिंस खान के दो गुर्गे अरेस्ट, 68 हजार रुपये व दो मोबाइल बरामद

ढुल्लू महतो ने मीडिया को बताया कि सोर्सेज के अनुसार मेरे खिलाफ स्टेट गवर्नमेंट व जिला पुलिस की ओर से साजिश रची जा रही है। मैं पीड़ा और दुख जन जन तक पहुंचाना चाहता हूं। धनबाद में बढ़ते क्राइम-मर्डर,रंगदारी और लूट को सड़क से सदन तक पहुंचाने का कार्य कर रहा हूं। पूरे धनबाद में क्राइम आंतक राज का रूप ले चुका है। क्रिमिनलों का मनोबल बढ़ रहा है। सैकड़ो से अधिक मर्डर हो चुकी है। मैं इस मिट्टी से जुड़ा हुआ हूं इसलिए मुझे दर्द हो रहा है। यहां की पुलिस प्रशासन और सरकार पूर्व में मेरे खिलाफ कई झूठे मुकदमे दर्ज किए है।


ढुल्लू ने कहा कि अभी हाल ही में बिजनसमैन पर हमले को लेकर धनबाद की रणधीर वर्मा चौक पर चैंबर ऑफ कॉमर्स की धरणा के माध्यम से यहां की पुलिस प्रशासन की कार्य शैली पर कई सवाल उठाये थे। एमएलए ने कहा कि मुझे सोर्सेज से पता चला कि मेरे ऊपर पुलिस प्रशासन और भी झूठे मुकदमे दर्ज करने और जेल भेजने की तैयारी में जुटी हुई हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि धनबाद के एसएसपी का क्रिमिनल और भ्रष्ट लोगों से मिलीभगत है। इसलिए मेरी मर्डर करायी जा सकती है। 
ढुल्लू न कहा कि मेरे साथ कोई भी घटना घटता है तो सीधे-सीधे धनबाद एसएसपी जिम्मेवार होंगे। एक सप्ताह पहले धनबाद एसएसपी ने मेरे सुरक्षा गार्ड और हाउस गार्ड को हटा दिया गया है। वर्तमान में  मात्र दो सुरक्षा गार्ड दिया गया है। जिले में कोयला चोर व क्रिमिनलों को आर्म्स वसुरक्षा गार्ड उपलब्ध करा दिया गया है। यहां की पुलिस मुझे डरने और डरा कर रखने का कार्य कर रहे हैं। लेकिन मैं चुप रहने वाले में से नहीं हूं मैं मर जाऊंगा मिट जाऊंगा लेकिन क्रिमिनल के खिलाफ आवाज उठाते रहूंगा। ढुल्लू ने धनबाद एसएसपी की कार्यकाल को मै ED,CBI से जांच कराने की मांग की।