Advertisement
  • सेमीफाइनल में पहुंचा ऑस्ट्रेलिया
  •  वर्ल्ड कप 2023 के सेमीफाइनल में पहुंची ऑस्ट्रेलियाई टीम

मुंबई। आईसीसी वर्ल्ड कप 2023 के 39वां मैच में मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में ऑस्ट्रेलिया व अफगानिस्तान की बेची खेला गया। ग्लेन मैक्सवेल ने नाबाद 201 रन बना ऑस्ट्रेलिया को वर्ल्ड कप 2023 के सेमीफाइनल में पहुंचा दिया। इस मैच में ऑस्ट्रेलिया ने अफगानिस्तान को तीन विकेट से हरा दिया। 

ADVERTISEMENT

यह भी पढ़ें:Dhanbad : BJP के बाघमारा MLA का हाउस गार्ड हटाया गया, ढुल्लू महतो बिफरे, कहा- मेरे मर्डर की साजिश


मैक्सवेल दर्द से छटपटाते हुए भी नजर आए, लेकिन उन्होंने मैदान नहीं छोड़ा। वह मुजीब की बॉल पर सिक्स लगाकर टीम को जीत दिलाकर लौटे। अफगानिस्तान को 19 बॉल शेष रहते तीन विकेट से मात दी। अफगानिस्तान ने टॉस जीतकर पहले बैटिंग की और निर्धारित 50 ओवर में पांच विकेट खोकर 291 रन बनाये। जवाब में ऑस्ट्रेलिया ने 46.5 ओवर में सात विकेट खोकर टारगेट हासिल किया। इस जीत के साथ ही ऑस्ट्रेलिया ने सेमीफाइनल में अपनी जगह फाइनल कर ली।
खराब रही ऑस्ट्रेलिया की शुरुआत
292 रन के टारगेट का पीछा करने उतरी ऑस्ट्रेलिया की शुरुआत खराब रही। ट्रेविस हेड बिना खाता खोले पवेलियन लौटे। वहीं, मिचेल मार्श 24 रन बनाने के बाद पवेलियन लौटे। डेविड वॉर्नर को 18 रन के स्कोर पर उमरजई ने चलता किया। मार्नस लाबुशेन 14 रन बनाकर रनआउट हुए।  जोश इंग्लिस गोल्डन डक पर आउट हुए। मार्कस स्टोइनिस सिर्फ छह रन बनाकर आउट हुए।

मैक्सवेल की यादगार पारी
कंगारू टीम  का सात विकेट गिरने के बाद मैक्सवेल ने मोर्चा संभाला और अफगानिस्तान के हर बॉलर की जमकर धुनाई की। मैक्सवेल ने 128 बॉल पर 201 रन की नाबाद पारी खेली। अपनी इस पारी के दौरान मैक्सवेल ने 21 चौके और 10 छक्के लगाये। मैक्सवेल को पैट कमिंस का भी अच्छा साथ मिला और दोनों ने आठवें विकेट के लिए रिकॉर्ड पार्टनरशिप करते हुए टीम को जीत दिलाई।
अफगानिस्तान की पारी, इब्राहिम जदरान ने बनाया सेंचुरी
इससे पहले, अफगानिस्तान ने पहले बैटिंगकरते हुए 50 ओवर में 5 विकेट खोकर 291 रन बनाये। टीम की ओर इब्राहिम जदरान ने बेहतरीन बैटिंग करते हुए वनडे वर्ल्ड कप में पहला सेंचुरी जमाया। इब्राहिम 129 रन बनाकर नाबाद लौटे। वहीं, लास्ट के ओवरों में राशिद खान ने महज 18 बॉल पर 35 रन की तेज तर्रार पारी खेली।
Glenn Maxwell और पैट कमिंस ने मिलकर बना दिया वर्ल्ड रिकॉर्ड

मैक्सवेल की पारी के दम पर ऑस्ट्रेलिया ने मंगलवार को वर्ल्ड कप 2023 के 39वें मैच में अफगानिस्तान को 19 बॉल शेष रहते तीन विकेट से हरा दिया। ग्लेन मैक्सवेल को कप्तान पैट कमिंस का अच्छा साथ मिला।  दोनों ने मिलकर आठवें विकेट के लिए पार्टनरशिप का वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया।वर्ल्ड कप 2023 के 39वें मैच में अफगानिस्तान ने टॉस जीतकर पहले बैटिंग की और निर्धारित 50 ओवर में 5 विकेट खोकर 291 रन बनाए। जवाब में ऑस्ट्रेलिया ने 46.5 ओवर में सात विकेट खोकर टारगेटहासिल किया। इस जीत के साथ ही ऑस्ट्रेलिया ने सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की की।
पार्टनरशिप का वर्ल्ड रिकॉर्ड
ग्लेन मैक्सवेल ने अफगानिस्तान के खिलाफ 128 गेंदों में 21 चौके और 10 छक्के की मदद से नाबाद 201 रन बनाये। वहीं, पैट कमिंस ने 68 गेंदों में एक चौके की मदद से 12 रन बनाये। इन दोनों के बीच आठवें विकेट के लिए 202 रन की पार्टनरशीप हुई। मैक्सवेल और कमिंस ने वनडे क्रिकेट में आठवें विकेट के लिए पार्टनरशिप का वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया।इससे पहले आठवें विकेट की सबसे बड़ी पार्टनरशिप का रिकॉर्ड जस्टिन कैंप और एंड्रयू हॉल के नाम दर्ज था। दोनों ने 2006 में केपटाउन में 138* रन की पार्टनरशिप की थी। वनडे क्रिकेट में सातवें विकेट या नीचे के लिए सबसे बड़ी पार्टनरशिप का वर्ल्ड रिकॉर्ड भी मैक्सवेल-कमिंस की जोड़ी के नाम हुआ।

बटलर का रिकॉर्ड टूटा
वनडे प्रारूप में सातवें या निचले क्रम के लिए सबसे बड़ी पार्टनरशिप का रिकॉर्ड भी ग्लेन मैक्सवेल और पैट कमिंस के नाम दर्ज हुआ। इससे पहले यह रिकॉर्ड इंग्लैंड के जोस बटलर व आदिल राशिद के नाम दर्ज था, जिन्होंने 2015 में बर्मिंघम में न्यूजीलैंड के खिलाफ 177 रन की पार्टनरशिप की थी।बांग्लादेश के अफीफ हुसैन और मेहदी हसन मिराज ने 2022 में चट्टोग्राम में 174* रन की पार्टनरशिप की थी। यह जोड़ी सातवें या नीचे बैटिंग करने वाली जोड़‍ियों में तीसरे स्थान पर खिसक गई है। न्यूजीलैंड के माइकल ब्रेसवेल और मिचेल सैंटनर ने 2023 में हैदराबाद में भारत के खिलाफ 162 रन की पार्टनरशिप की थी।
सातवें या नीचे के विकेट के लिए सबसे बड़ी पार्टनरशिप
201* - ग्लेन मैक्सवेल और पैट कमिंस (ऑस्ट्रेलिया) बनाम अफगानिस्तान, मुंबई, 2023*
177 - जोस बटलर और आदिल राशिद (इंग्लैंड) बनाम न्यूजीलैंड, बर्मिंघम, 2015
174* - अफीफ हुसैन और मेहदी हसन मिराज (बांग्लादेश) , चट्टोग्राम, 2022
162 - माइकल ब्रेसवेल और मिचेल सैंटनर (न्यूजीलैंड) बनाम भारत, हैदराबाद, 2023