धनबाद। माइनिंग डिपार्टमेंट ने गोविंदपुर पलासी स्थित शक्ति इंफ्रास्ट्रक्चर व फफुआ जंगलपुर स्थित एमए ट्रेडर्स के गोदाम शुक्रवार को रेड कर 300 टन कोयला, 100 टन बालू, 200 टन स्टोन चिप्स व 1100 टन स्टोन डस्ट जब्त किया है। मामले में अंकित गोयनका, नीरज कथुरिया, मो मसूद आलम, राजीव चौधरी, एसके ट्रेडर्स सहित छह अननोन के खिलाफ गोविंदपुर पुलिस स्टेशन में FIR दर्ज करायी गयी है।
झारखंड: एक्स सीएम रघुवर दास की बढ़ेंगी मुश्किलें! टीशर्ट-टॉफी वितरण गड़बड़ी मामले में PE दर्ज
माइनिंग इंस्पेक्टर सुनील कुमार की ओर से दर्ज FIR में कहा गया है कि शक्ति इंफ्रास्ट्रक्चर में पेवर ब्लॉक बनाया जाता है। फैक्ट्री की जांच की गयी। पता चला कि पेवर ब्लॉक के निर्माण कार्य में बालू, स्टोन चिप्स, डस्ट का उपयोग किया जा रहा है। लेकिन प्रसंस्करण व बिक्री के लिए माइनिंग ऑफिस से डीलर्स लाइसेंस नहीं लिया गया।
और भी पढ़ें
- 1150 जिलेटिन, 1064 डेटोनेटर और 38 हथियार बरामद, बंगाल STF की बड़ी कार्रवाई
- धनबाद: शराब पार्टी के बाद मुन्ना पांडेय की हत्या, 20 हजार लूटने वाले दो गिरफ्तार
- हादसा देखने निकले लोगों के लिए काल बना 18 चक्का ट्रक, एक ही परिवार के 7 की मौत
- Bihar : सीएम सम्राट चौधरी से मिलीं अक्षरा सिंह, फिर अनंत सिंह के घर पहुंचीं
पूछताछ में मुंशी सव्यसची मंडल से ने बताया कि उनके पास कोई डीलर्स रजिस्ट्रेशन व माइनिंग का चालान नहीं है। कंपनी के मुंशी ने संचालकों का आधार कार्ड, कंपनी का जीएसटी, स्टोन चिप्स खरीदारी बिल, पेवर ब्लॉक बिक्री से संबंधित टैक्स इनवॉयस, पार्टनरशिप डीड प्रस्तुत किया. फैक्ट्री में मिले 100 टन बालू, 200 टन स्टोन चिप्स व 1100 टन स्टोन डस्ट की जब्ती सूची बनाकर मुंशी के जिम्मेनामा पर दिया गया है।