- खत्म हुआ 18 माह का इंतजार
धनबाद। कोयला राजधानी धनबाद के नये सिटी एसपी आइपीएस अजीत कुमार ने रविवार 10 सितंबर को पदंभार संभाल लिया है। जिले में 18 महीने तक सिटी एसपी का पद खाली था।
यह भी पढ़ें:Bokaro : बोकारो स्टील सिटी में के आवासीय क्वार्टर की सीढ़ी ढही, घरों में फंसे 21लोगों को रेस्क्यू कर निकाला
सिटी एसपी ने पदभार संभालने के बाद अजीत कुमार ने कहा कि उनकी पहली प्राथमिकता एरिया को नक्सली आतंक व अपराध मुक्त बनाना है। विभाग के सीनीयर अफसरों व पुलिसकर्मियों के साथ तालमेल बिठाकर क्रिमिनलों पर नकेल कसी जायेगी।अजीत कुमार बालूमाथ के एसडीपीओ थे। आइपीएस में प्रमोशन मिलने के बाद बतौर एसपी उनकी धनबाद सिटी एसपी पोस्ट पर पहली पोस्टिंग है।
धनबाद में सिटी एसपी आर राम कुमार का पांच अप्रैल 2022 को ट्रांसफर हो गया था। रामकुमार को लोहरदगा का एसपी बनाया गया था। इसके बाद रूरल एसपी ही सिटी एसपी के प्रभार में चल रही थी। रूरल एसपी रिष्मा रमेशन का 26 जुलाई 2023 को ट्रांसफर हो गया। उन्हेंपलामू एसपी बना दिया गया। ऐसे में 18 महीने तक सिटी एसपी का पोस्ट खाली रहा। अजित कुमार जिले चौथे सिटी एसपी होंगे। इससे पहले 2016-17 अंशुमान कुमार, पीयूष पांडेय 2017- 19 व आर राम कुमार 2019-22 तक इस पद पर रह चुके हैं।
और भी पढ़ें
- 1150 जिलेटिन, 1064 डेटोनेटर और 38 हथियार बरामद, बंगाल STF की बड़ी कार्रवाई
- धनबाद: शराब पार्टी के बाद मुन्ना पांडेय की हत्या, 20 हजार लूटने वाले दो गिरफ्तार
- हादसा देखने निकले लोगों के लिए काल बना 18 चक्का ट्रक, एक ही परिवार के 7 की मौत
- Bihar : सीएम सम्राट चौधरी से मिलीं अक्षरा सिंह, फिर अनंत सिंह के घर पहुंचीं