धनबाद। मारवाड़ी युवा मंच सरायढेला ब्रांच द्वारा कैरियर लांचर के सहयोग से कैरियर कॉउंसेललिंग प्रकल्प के अंतर्गत "कैरियर आफ्टर क्लास 12" कार्यक्रम संपादित किया गया। ब्लैक रॉक होटल, बैंक मोड़ धनबाद में कार्यक्रम में रांची से पधारे कैरियर लांचर रांची, धनबाद और जमशेदपुर के व्यस्थापक संतोष कुमार मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित थे।
यह भी पढ़ें:झारखंड: MLA सरयू राय का आरोप, प्रेम प्रकाश को सात करोड़ के गबन मामले में चार साल पहले बचाया था रघुवर दास ने
और भी पढ़ें
- कोलकाता पुलिस की धनबाद में रेड, छत्तीसगढ़ भिलाई BJP के पूर्व कोषाध्यक्ष गिरफ्तार
- अनंत सिंह को फिर जाना होगा जेल: सुप्रीम कोर्ट का बड़ा झटका, 1 दिसंबर तक सरेंडर
- धनबाद पुलिस में होगा फेरबदल! 3 इंस्पेक्टर समेत आधा दर्जन थानेदार बदलने की तैयारी
- दरभंगा स्नातक सीट पर बड़ा उलटफेर! RJD के अनिल झा ने BJP के सर्वेश कुमार को हराया

यह कार्यक्रम 11वीं, 12वीं में पढञ रहे स्टूडेंट्स और 12वीं की एग्जाम में इस वर्ष भाग लिए स्टूडेंट्स के लिये आयोजित की गई। इसमें 12वीं के बाद स्टूडेंट्स को उनके कैरियर के कई विकल्पों की जानकारी दी गई। विशेषकर CUET, IPM और CLAT की जानकारी प्रदान की गई। कार्यक्रम में धनबाद, झरिया, केंदुआ, करकेन्ड, कतरास, सिंदरी, गोविंदपुर, निरसा के कुल 282 स्टूडेंट्स ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। स्टूडेंट्स द्वारा कैरियर संबंधित प्रश्नों की सृंखला का विस्तार पूर्वक उत्तर इस कार्यक्रम के दौरान दिया गया।

कार्यक्रम में बतौर चफ गेस्ट झारखंड प्रांतीय मारवाड़ी युवा मंच के उपाध्यक्ष विवेक लिल्हा, स्पेशल गेस्ट शिक्षा के प्रांतीय संयोजक मनीष शर्मा, द इंस्टीटूट ऑफ चार्टर्ड एकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया के धनबाद चैप्टर के पूर्व अध्यक्ष श्याम साह ने कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई। कार्यक्रम सरायढेला शाखा के अध्यक्ष प्रियंका चौधरी, सचिव फुल्की अग्रवाल, उपाध्यक्ष प्रवीण केजरीवाल, संस्थापक अध्यक्ष अभिषेक अग्रवाल, हर्ष अग्रवाल, मैथमेटिक्स जोन के संचालक कुणाल कुमार, जोनी शर्मा, संदीप कुमार, सौरव कुमार, माधुरी मोदक, रात्रि पॉल, अभिजीत सिन्हा उपस्थित थे।