धनबाद। CIMFR धनबाद में 1.39 अरब रुपये से अधिक के मानदेय और नियुक्ति घोटाला की जांच में तेजी आ गयी है। सीबीआई आईजी और एसपी सहित कई अफसरों ने सिंफर पहुंच दस्तावेजों की जांच की। सिंफर से अफसर डॉ जेके पांडे और एसएस मंडल से कोल सैंपलिंग और नियुक्तियों से संबंधित रिपोर्टों पर पूछताछ किया।
यह भी पढ़ें: Dhanbad : झारखंड पुलिस मेंस एसोसिएशन की केंद्रीय कमेटी की चुनाव प्रक्रिया शुरू, धनबाद में चल रहा है महाधिवेशन
सीबीआई अफसरों की टीम सिंफर में लगभग दो घंटे तक दस्तावेजों की जांच की। सिंफसर के सीनीयर अफसर डॉ जेके पांडे और एसएस मंडल से पूछताछ की। जांच टीम ने दोनों अफसरों से मानदेय सहित कोल सैंपलिंग रिपोर्ट में कथित रूप से गड़बड़ी करने से संबंध में गहन पूछताछ की। सोर्सेज से मिली जानकारी के अनुसार सीबीआई की टीम ने इन मामलों से संबंधित दस्तावेजों की जांच कर अपने कब्जे में लिया है।
जो हकदार नहीं थे उनके अकाउंट में मानदेय का पैसा किया ट्रांसफर
सीबीआइ मानदेय राशि वितरण में गड़बड़ी के मामले की जांच पिछले कई महीनों से कर रही है। इस मामले में सिंफर के एक्स डायरेक्टर डॉ पीके सिंह तथा चीफ साइंटिस्ट एके सिंह द्वारा मानदेय राशि कई ऐसे कर्मियों के नाम पर भी ट्रांसफर किया गया था, जो इसके हकदार नहीं थे। कई तृतीय, चतुर्थ वर्गीय कर्मियों के अलावा सिम्फर के धनबाद एवं डिगवाडीह ब्रांच के कुछ अस्थायी एवं दैनिक वेतन भोगी कर्मियों को भी राशि दिये जाने का आरोप उक्त एक्स अफसरों पर है।