- 11 चुनाव पदाधिकारी चुने गये, नौ जुलाई को मतदान
धनबाद। झारखंड पुलिस मेंस एसोसिएशन का छठा महाधिवेशन धनबाद में पांच जुलाई शनिवार से शुरु हो गया। पुलिस लाइन में चल रहे इस पांच दिवसीय अधिवेशन का समापन चीफ गेस्ट कपिल कपिल चौधरी ने किया।
यह भी पढ़ें: Dhanbad : मारवाड़ी समाज की व्यापारिक दक्षता, सेवा भावना और सामाजिक एकजुटता प्रशंसनीय: ढुलू महतो

और भी पढ़ें
- सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला: हिरासत में लेते ही शुरू होगी गिरफ्तारी की 24 घंटे की समय-सीमा
- धनबाद में Hotel Hiway Inn का भव्य उद्घाटन, संस्कृति सिंह ने निभाई पारंपरिक रस्म
- QS एशिया रैंकिंग 2027 में IIT ISM धनबाद का जलवा, 51 पायदान चढ़कर 373वें नंबर पर
- धनबाद नगर निगम का बड़ा फैसला: शिड्यूल रेट से 10% कम टेंडर पर नहीं मिलेगा काम
महाधिवेशन के दौरान केंद्रीय कमेटी का चुनाव होगा। पहले दिन 11 चुनाव पदाधिकारियों का चयन किया गया। इसमें 11 पदाधिकारियों में राहुल कुमार यादव को मुख्य चुनाव पदाधिकारी बनाया गया है। दो गुटों की ओर से सभी पद के लिए नामांकन किया गया है। इसी दौरान नामांकन, नाम वापसी और नौ जुलाई को मतदान होगा। इसी दिन मतदान समाप्त होने के बाद वोटों की गिनती और परिणाम की घोषणा की जायेगी।
बताया जाता है कि 16 पदों के लिए चुनाव होंगे। जिला पुलिस, जैप आइआरबी के कांस्टेबल व हवलदार पुलिस मेंस एसोसिएशन के सदस्य होते हैं। पुलिस मेंस एसोसिएशन में अध्यक्ष, महामंत्री व कोषाध्यक्ष का एकल पद है। इसके अलावा छह उपाध्यक्ष व छह संयुक्त सचिव होते हैं। चुनाव को लेकर राज्यभर में सरगर्मी तेज हो गयी है। राज्य भर से 776 डेलिगेट्स महाधिवेशन में पहुंचे हैं।
पुलिस मेंस एसोसिएशन का मुख्य उद्देश्य राज्य के पुलिसकर्मियों के कल्याणकारी कार्यों का निष्पादन करवाना, पुलिसकर्मियों के लंबित भत्तों को नयी दर पर लागू करवाना, पुलिसकर्मियों को ससमय प्रशिक्षण, पदोन्नति दिलवाना, एसीपी, एमएसीपी का लाभ दिलवाना तथा पुलिसकर्मियों के हर एक समस्या को सरकार सहित प्राधिकार स्तर पर समाधान कराना है।