रांची। झारखंड पेट्रोलियम डीलर्स एसोसिएशन का डेलीगेशन सीएम हेमंत सोरेन से  विधानसभा स्थित उनके कक्ष में  मुलाकात किया। झारखंड पेट्रोलियम डीलर्स एसोसिएशन के प्रसिडेंट और महगामा एमएलए दीपिका पांडेय सिंह के नेतृत्व में तीन सदस्यीय प्रतिनिधि ने सीएम को ज्ञापन सौंपा।

ADVERTISEMENT

यह भी पढ़ें:झारखंड: लातेहार के बारियातु में स्टोन चिप्स माइंस पर नक्सलियों का हमला, बंद करने का फरमान 

ज्ञापन में मुख्य रूप से उनसे मांग की गई कि पेट्रोल पम्पों की सरकारी विभागों में बकाया राशि की भुगतान नियमित रूप से नही होने के कारण बहुत ज्यादा राशि बकाया हो गया है।उसकी भुगतान यथा शीध्र करवाया जाए ताकि पेट्रोल पंप व्यवसायी सुचारू रूप से अपना व्यवसाय चला सके। सीएम को बताया डीजल पर वैट दर अन्य पड़ोसी राज्यों से अधिक होने के कारण झारखंड में डीजल की विक्री में गिरावट हो रही है। इस कारण झारखंड सरकार को राजस्व की क्षति भी हो रही है।डीजल पर वैट दर 22 परसेंट से घटा कर 17 परसेंट करने का आग्रह किया। इससे डीजल की बिक्री बढ़ेगी ही नही विगत वर्षो की अपेक्षा ग्रोथ भी करेगी जिससे सरकार को अधिक राजस्व प्राप्त होगा।

मौके पर मौजूद ग्रामीण विकास मंत्री आलमगीर आलम ने भी सीएम को खासकर झारखंड के बोर्डर में स्थित पम्पों कीपरेशानी बताते हुए इस पर विचार करने का आग्रह किया।अध्यक्ष अशोक सिंह ने भी आग्रह किया कि आम जनता एवम व्यवसाइयों की हित को ध्यान में रख कर सकारात्मक निर्णय ले। इस पर सीएम हेमंत सोरेन  सकरात्मक विचार करने का आश्वासन डेलीगेशन को दिया। डेलीगेशन झारखंड पेट्रोलियम डीलर्स एसोसिएशन के प्रवक्ता प्रमोद कुमार और एससीपीडीए के उपाध्यक्ष कमलेश सिंह उपस्थित थे।