लातेहार। लातेहार जिले के बालूमाथ पुलिस स्टेशन के पिपराडीह गांव में संचालित बलराम स्टोन माइंस में नक्सली संगठन TSPC के नक्सलियों ने जमकर उत्पात मचाया। फायरिंग कर एक पॉकलेन का शीशा तोड़ दिया। ट्रैक्टर के टॉयर में गोली मारकर पंचर कर दिया।

ADVERTISEMENT

यह भी पढ़ें:झारखंड: CM हेमंत सोरेन के विधायक प्रतिनिधि पंकज मिश्रा का अब psychiatrist करेंगे इलाज

नक्सलियों ने माइंस में धमकी भरा हस्तलिखित पोस्टर भी चिपकाया है। पोस्टर मेंमाइंस बंद करने का फरमान जारी किया गया है। स्टोन माइंस में लेवी लेने और दहशत फैलाने के उद्देश्य से घटना को अंजाम दिया गया है।घटना की सूचना के बाद बालूमाथ एसडीपीओअजीत कुमार सिंह, थाना प्रभारी प्रशांत प्रसाद, बारियातू टीओपी प्रभारी कुंदन कुमार पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंच छानबीन की। 
नक्सलियों ने की 15 राउंड फायरिंग 
माइसं का नाइट गार्ड संतोष राम और महजू राम ने बताया कि सोमवार की रात लगभग एक बजे 20-25 सशस्त्र उग्रवादी माइंस कैंपस पहुंचे.।हम दोनों का मोबाइल छीन लिया। मारपीट कर गाली-गलौज करने लगे। गार्ड ने बताया कि उग्रवादियों ने 12-15 राउंड हवाई फायर भी किया। ऑफिस का दरवाजा खुलवाया. यहां सो रहे ऑपरेटर रामचंद्र यादव, मुंशी सनोज यादव को जगाकर माइंस की विस्तृत जानकारी ली।गोली मारकर पोकलेन का शीशा व पानी टैंकर के टॉयर क्षतिग्रस्त कर दिया। उग्रवादियों ने कहा कि बगैर आदेश यहां काम नहीं करना है।वर्ना अंजाम बुरा होगा। नक्सलियों परचा भी चिपकाय। नाइंट गार्डमोबाइल देकर चले गये.
परचा में दी चेतावनी

परचा में कहा गया है कि प्रखंड के तमाम क्रशर, पत्थर माइंस, ठेकेदार, मुंशी, गाड़ी चालक टीएसपीसी संगठन से बगैर बात किये कोई भी काम नहीं करें। क्रशर व पत्थर माइंस को बंद रखने का फरमान जारी किया है। बगैर अनुमति काम चालू करने पर संगठन द्वारा फौजी कार्रवाई की बात कही गयी है। जबरदस्ती क्रशर व पत्थर माइंस शुरू करने पर अंजाम भुगतने की बात कही गयी है।
वीरप्पन से बात करने को लेकर आया था मैसेज

इस संबंध में माइंस संचालक कन्हाई सिंह ने बताया कि सोमवार की शाम माइंस का काम निबटाकर बारियातू स्थित अपने आवास लौट आये थे। माइंस में कार्यरत नाइट गार्ड संतोष राम ने देर रात लगभग दो बजे मोबाइल पर घटना की जानकारी दी। श्री सिंह ने बताया कि उनके वाह्टसअप पर पिछले छह मई से 29 जुलाई तक वीरप्पन जी के नाम से मैसेज कर बात करने को कहा जा रहा था। इसकी मौखिक सूचना उन्होंने पुलिस प्रशासन को दी थी।