कोल इंडिया का बड़ा तोहफा: अब कर्मियों को Tata Memorial Hospital में मिलेगा मुफ्त कैंसर इलाज

कोल इंडिया ने कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के लिए बड़ी राहत दी है। अब मुंबई के टाटा मेमोरियल हॉस्पिटल में कैंसर इलाज का पूरा खर्च कंपनी उठाएगी, जिसमें जांच से लेकर सर्जरी तक शामिल है।

कोल इंडिया का बड़ा तोहफा: अब कर्मियों को Tata Memorial Hospital में मिलेगा मुफ्त कैंसर इलाज
कोल इंडिया कर्मचारी, पेंशनभोगी होंगे लाभान्वित।

धनबाद (Threesocieties.com Desk): कोयला क्षेत्र के लाखों कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के लिए बड़ी राहत भरी खबर सामने आई है। Coal India Limited ने कैंसर जैसी गंभीर बीमारी के इलाज को लेकर ऐतिहासिक फैसला लिया है। अब कंपनी के कर्मचारी और पेंशनभोगी मुंबई स्थित Tata Memorial Hospital में मुफ्त इलाज का लाभ उठा सकेंगे।

यह भी पढ़ें: इतिहास रचते PM मोदी: 8931 दिन पूरे, सबसे लंबे समय तक ‘सरकार प्रमुख’ रहने वाले नेता बने

क्या है बड़ा फैसला?

कोल इंडिया प्रबंधन ने तय किया है कि टाटा मेमोरियल हॉस्पिटल में होने वाले कैंसर उपचार का पूरा खर्च कंपनी खुद वहन करेगी। इस फैसले में इलाज के सभी चरण शामिल हैं, जैसे—

डॉक्टर परामर्श
सभी प्रकार की जांच और इमेजिंग
कीमोथेरेपी
रेडिएशन थेरेपी
सर्जरी
बोर्ड मीटिंग में लिया गया निर्णय

यह अहम फैसला कंपनी के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स की 487वीं बैठक में लिया गया, जिसकी अध्यक्षता चेयरमैन बी. साईराम ने की। इसके बाद 20 मार्च 2026 को विस्तृत गाइडलाइन के साथ आधिकारिक आदेश जारी कर दिया गया।

किन्हें मिलेगा लाभ?

इस योजना का लाभ कोल इंडिया के— लगभग 2.25 लाख वर्तमान कर्मचारी व  करीब 5.80 लाख पेंशनभोगी को मिलेगा, बशर्ते उनके पास कंपनी का वैध हेल्थ कार्ड हो। यह सुविधा Bharat Coking Coal Limited (BCCL), Eastern Coalfields Limited (ECL), Central Coalfields Limited (CCL) समेत सभी अनुषंगी कंपनियों में लागू होगी।

किन शर्तों पर मिलेगा इलाज?

कंपनी ने साफ किया है कि— इलाज टाटा मेमोरियल हॉस्पिटल द्वारा प्रमाणित होना चाहिए। उपचार स्वीकृत ऑन्कोलॉजी प्रोटोकॉल के तहत होना जरूरी है। यह सुविधा MAR (Medical Attendance Rules) और CPRMSE योजना के तहत पात्र लोगों को ही मिलेगी
 प्रबंधन का बयान

कोल इंडिया के निदेशक (मानव संसाधन) डॉ. विनय रंजन के अनुसार, यह निर्णय कर्मचारियों और पेंशनभोगियों को बेहतर स्वास्थ्य सुरक्षा देने की दिशा में बड़ा कदम है। इससे लाभार्थियों में राहत और भरोसा दोनों बढ़ेगा।

क्यों है यह फैसला खास?

कैंसर इलाज आमतौर पर बेहद महंगा होता है। ऐसे में देश के सबसे बड़े कैंसर संस्थानों में से एक टाटा मेमोरियल में मुफ्त इलाज की सुविधा मिलना कर्मचारियों के लिए बड़ी राहत और सुरक्षा कवच साबित होगा।