पटना।आरजेडी सुप्रीमो लालू यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव का 16अप्रैल को बर्थ डे है। तेज प्रताप को बर्थडे पर मिला बोचहां में RJD की बड़ी जीत का तोहफा मिला है। तेजस्वी यादन की की रणनीति से लालू फैमिली में दोहरी खुशी मिली है।
उपचुनावः बंगाल में ममता, बिहार में RJD, महाराष्ट्र-छत्तीसगढ़ में कांग्रेस का जलवा; BJP चारोंखाने चित
तेज प्रताप यादव बिहार की सियासत में अपने बयानों और स्टाइल के लिए जाने जाते हैं। वो कभी कन्हैया का रूप धारण कर लेते हैं तो कभी भोले शंकर की उपासना में तल्लीन हो जाते हैं। भक्ति रस से इतर तेज प्रताप रील बनाते हुए भी दिखते हैं। अपने ब्लाग के जरिए वो इंटरनेट मीडिया पर लगातार बने रहते हैं। तेज प्रताप यादव बिहार की सियासत के वे चहरे हैं जो भी कुछ वो करते हैं सुर्खियों में बने रहते हैं। तेज प्रताप यादव के लिए शनिवार का दिन खास रहा। मुजफ्फरपुर की बोचहां विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव में आरजेडी को बड़ी जीत मिली है। आरजेडी के अमर पासवान एमएलए बन गये हैं। ऐसे में तेजस्वी यादव ने अपने बड़े भाई तेज प्रताप को उनके बर्थडे पर जीत का तोहफा दिया है।
और भी पढ़ें
- अनंत सिंह की बेटी की शादी में घुड़दौड़ का रोमांच, विजेता को मिलेगी थार
- झारखंड बार काउंसिल को मिला नया अध्यक्ष, अभय चतुर्वेदी जीते; प्रशांत सिंह BCI सदस्य
- लालू की गाड़ी समझकर नीतीश की कार में बैठीं नीलम! अनंत सिंह का बड़ा खुलासा
- सुप्रीम कोर्ट का बड़ा सवाल: घटती प्रजनन दर के बीच दो बच्चों की नीति कितनी जायज?
तेजस्वी ने दिया जीत का तोहफा
16 अप्रैल को तेज प्रताप का बर्थडे है और आज के दिन ही बोचहां सीट के मतगणना हुई। शुरुआती रुझानों से ही राजद के उम्मीदवार अमर पासवान आगे चल रहे थे। ऐसे में यह कयास लगाए जाने लगे कि नेता प्रतिपक्ष और छोटे भाई तेजस्वी अपने बड़े तेज प्रताप को बर्थडे पर जीत का तोहफा दे सकते हैं। अंत में बोचहां की जीत के साथ लालू परिवार में दोहरी खुशी आई है।
अक्सर अपने समर्थकों के बीच चर्चे में बने रहते हैं तेज प्रताप
तेज प्रताप यादव अपने अलग-अलग स्टाइल के लिए जाने जाते हैं। कभी लंबे बाल तो कभी छोटे बाल रख वो अक्सर अपने समर्थकों के बीच चर्चे में बने रहते हैं। यही नहीं तेज प्रताप यादव अक्सर भक्ति रस में डूबे रहते हैं। कभी कृष्ण बनकर बांसरी बजाते हुए उनकी फोटो सामने आती है तो कभी शंकर की पूजा करते हुए दिखते हैं। वृंदावन से उनका खास लगाव देखा गया है। गाहे बगाहे तेज प्रताप यादव अपने बयानों से अपनी ही पार्टी को असहज करते भी नजर आते हैं। हाल ही मैं राजद के नवनिर्वाचित एमएलसी सौरभ कुमार पर कई आरोप लगाए थे। हालांकि उन्होंने यह भी कहा था उनकी किसी से नाराजगी नहीं है।