नई दिल्ली। देश के चार राज्यों पश्चिम बंगाल, बिहार, महाराष्ट्र और छत्तीसगढ़ की पांच सीटों पर हुए उपचुनाव के रिजल्ट से बीजेपी को बड़ा झटका लगा है। बीजेपी चारों खाने चित हुई है। बंगाल और बिहार में ममता बनर्जी और तेजस्वी यादव का जादू बोला है। जबकि महाराष्ट्र और छत्तीसगढ़ में कांग्रेस पार्टी ने अपना जलवा दिखाया है।
सोनिया ने कांग्रेस नेताओं की हाइलेवल मीटिंग, PK ने 2024 सत्ता में वापसी का रोडमैप बताया, पार्टी जॉइन का ऑफर
आसनसोल लोकसभा सीट से शत्रुघ्न सिन्हा जीते
पश्चिम बंगाल की दो सीटों आसनसोल लोकसभा सीट और बालीगंज विधानसभा सीट से शत्रुघ्न सिन्हा और बाबुल सुप्रीयो ने जीत हासिल की है। आसनसोल सीट पर टीएमसी प्रत्याशी सिन्हा ने दो लाख 97 हजार वोट के अंतर से बीजेपी कैंडिडेट अग्निमित्रा को हराया।, बालीगंज विधानसभा क्षेत्र में तृणमूल के बाबुल सुप्रियो ने जीत हासिल की। सीएम ममता बनर्जी ने दोनों सीटों पर "निर्णायक जनादेश" के लिए मतदाताओं को धन्यवाद दिया है। उन्होंने कहा कि पार्टी इसे बंगाली नव वर्ष के अवसर पर लोगों का उपहार मानती है।
और भी पढ़ें
- अनिल अंबानी को ED का बड़ा झटका, 510 करोड़ की संपत्ति कुर्क; 2 विमान भी जब्त
- दीपावली से पहले झरिया में मिलावट का खेल बेनकाब, 360 किलो बताशे-सेवई जब्त
- अनंत सिंह पर कार्रवाई की जल्दबाजी, BJP विधायक राजू सिंह पर चुप्पी क्यों? भड़के पप्पू यादव
- BCCL में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 6 GM-स्तर के अधिकारियों का तबादला; देखें लिस्ट
बीजेपी कैंडिडेट अग्निमित्रा पॉल ने कहाकि 'ज़रूर कुछ कमी रह गई इसलिए ये परिणाम आ रहे हैं। लेकिन हम इस कमी को सुधारेंगे। ये जनता का फैसला है जिसका हम स्वागत करेंगे। हिंसा तो अभी भी होगी क्योंकि तृणमूल का मतलब है ही हिंसा। शत्रुघ्न सिन्हा को जीत की बधाई देती हूं।'टीएमसी लीडर बाबुल सुप्रियो ने कहा, 'मैं जिस पार्टी में रहता हूं, उस पार्टी के लिए जान भी देता हूं। मुझे यह साबित करने की जरूरत नहीं। पहले मैंने बीजेपी के लिए दो गोल किए, अब मैं TMC के लिए दस गोल करूंगा। 20 हजार से ज्यादा वोटों से मिली जीत को मैं ममता बनर्जी और TMC संगठन को समर्पित करता हूं।'
बिहार में बोचहां में आरजेडी ने बीजेपी को बुरी तरह पछाड़ा
बिहार के बोचहां विधानसबा सीट पर हुए उपचुनाव में आरजेडी ने शानदार जीत हासिल की है। आरजेडी के अमर पासवान ने बीजेपी की बेबी कुमारी को 35 हजार से अधिक वोटों से हराया। अमर पासवान को 82562, बेबी कुमारी को 45909 और वीआईपी की गीता कुमारी को 29279 वोट मिले।बोचहां में आरजेडी ने तो शानदार जीत हासिल की। लेकिन इस उपचुनाव में कांग्रेस पार्टी को इस चुनाव में नोटा से भी कम वोट मिले हैं। वहीं, मुकेश सहनी की वीआईपी ने यहां बीजेपी का गेम खराब दिया। रमई राम की बेटी यहां तीसरे नंबर पर रहीं।
छत्तीसगढ़ और महाराष्ट्र में कांग्रेस की बड़ी जीत
छत्तीसगढ़ की खैरागढ़ विधानसभा उपचुनाव कांग्रेस प्रत्याशी यशोदा वर्मा ने बीजेपी के कोमल जंघेल को लगभग 20,176 मतो से हराया। महाराष्ट्र की कोल्हापुर उत्तरी विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव में कांग्रेस ने प्रत्याशी जयश्री जाधव को जीत मिली है। उन्होंने बीजेपी प्रत्याशी सत्यजीत कदम को हराया।