• विजय चौधरी, विजेन्द्र प्रसाद यादव, प्रेम कुमार, सुमित कुमार सिंह व संतोष कुमार सुमन बने मिनिस्टर

पटना। बिहार में नीतीश कुमार ने नौवी बार रविवार को सीएम पद की शपथ ले ली। नीतीश कुमार के बीजेपी के लीडर सम्राट चौधरी और विजय कुमार सिन्हा ने भी डिप्टी सीएम पद की शपथ ली। शपथ ग्रहण समारोह में बीजेपी प्रसिडेंट जेपी नड्डा,लोजपा रामविलास के अध्यक्ष चिराग पासवान तथा केंद्रीय मंत्री पशुपति कुमार पारस समेत अन्य नेता मौजूद रहे।
यह भी पढ़ें:PM Modi Dhanbad Visit: PM नरेंद्र मोदी चार फरवरी को सिंदरी में करेंगे हर्ल का उदघाटन, बरवाअड्डा एयरपोर्ट से जनसभा को करेंगे संबोधित


जेडीयू कोटे से विजय चौधरी, विजेन्द्र प्रसाद यादव, बीजेपी से प्रेम कुमार, निर्दलीय सुमित कुमार सिंह व हम पार्टी के संतोष कुमार सुमन को भी मिनिस्टर बनाया गया है। इससे पहले आज सुबह सीएम नीतीश कुमार ने राज्यपाल को इस्तीफा सौंप दिया था। नीतीश कुमार ने इस दौरान कहा कि महागठबंधन के साथ रहना अब मुश्किल हो गया था। उन्होंने कहा कि आरजेडी हर काम का क्रेडिट ले रही थी। सरकारी नौकरी देने में सिर्फ अपना नाम ले रहे थे।

बिहार में एनडीए की सरकार में गठबंधन के नेता के रूप में नीतीश कुमार बिहार के सीएम बने हैं।गवर्नर राजेंद्र आर्लेकर ने नीतीश कुमार को सीएम पद की शपथ दिलायी।जेडीयू के नेशनल प्रसिडेंट नीतीश कुमार नौवीं बार बिहार के सीएम पद की शपथ ली है। छठी बार नीतीश कुमार को सीएम पद के लिए बीजेपीका समर्थन मिला है. नीतीश कुमार के बाद भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी ने पद एंव गोपनीयता की शपथ ली। राज भवन में शपथ ग्रहण के दौरान नीतीश के समर्थन में खूब नारेबाजी हुई। मोदी-मोदी के नारे लगे। शपथ ग्रहण के दौरान जय श्रीराम और नीतीश कुमार जिंदाबाद के नारे लगते रहे।


सम्राट चौधरी बने नंबर दो
सीएम नीताश कुमार के सम्राट चौधरी ने डिप्टी सीएम पद की सपथ ली। इसके बाद बीजेपी के विजय कुमार सिन्हा शपथ के लिए आमंत्रित किये गये। विजय सिन्हा के शपथ लेने के बाद जदयू कोटे से विजय कुमार चौधरी ने मंत्री पद की शपथ ली। विजय चौधरी के बाद नीतीश कुमार की पूर्व की सरकारों में सबसे अनुभवी मंत्री रहे बिजेंद्र यादव नेमंत्री पद की शपथ ली। बिजेंद्र यादव आठ बार सुपौल विधानसभा से विधायक निर्वाचित रहे हैं। उन्होंने अपने राजनीतिक जीवन में बिहार कैबिनेट में कई प्रमुख विभागों को संभाला है।

कैबिनेट में छठे नंबर पर बीजेपी के गया से एमएलए प्रेम कुमार ने मंत्री पद की शपथ ली। प्रेम कुमार नेता प्रतिपक्ष और पूर्व मंत्री रह चुके हैं। नीतीश कुमार के करीबी माने जाने वाले श्रवण कुमार को सातवें मंत्री के रूप में शपथ ग्रहण करने को आमंत्रित किया गया। श्रवण कुमार उन चंद एमएलए में हैं जो नीतीश कुमार की हर सरकार में मंत्री रहे हैं। एक्स सीएम व हम सुप्रीमो जीतनराम मांझी के बेटे संतोष सुमन को भी मिनिस्टर पद की शपथ दिलायी गयी है। नीतीश मंत्रिमंडल के आठवें मंत्री के रूप में उन्होंनेपद और गोपनीयता की शपथ ली। जमुई के निर्दलीय एमएलए सुमित कुमार सिंह को भी नयी सरकार में शामिल किया है। सुमित कुमार सिंह एक्स मिनिस्टर नरेंद्र सिंह के बेटे हैं। पिछली सरकार में भी मंत्री रह चुके हैं।

नीतीश कैबिनेट में जातिगत समीकरण
दो कुर्मी ( नीतीश कुमार, श्रवण कुमार )- JDU
दो भूमिहार ( विजय चौधरी, विजय सिन्हा) – BJP-JDU
एक कुशवाहा(सम्राट चौधरी- BJP ) 
एक राजपूत (सुमित कुमार सिंह)- निर्दलीय
एक यादव (विजेन्द्र प्रसाद यादव)- JDU
एक दलित (संतोष कुमार सुमन) - हम 
एक अति पिछड़ा (डॉ प्रेम कुमार)- – BJP