Advertisement

पटना। बिहार के भागलपुर में सोमवार की आधी रात बाद नशे की हालत में पूर्णिया के रुपौली से JDU MLA बीमा भारती के रिश्तेदारों ने पुलिस से मारपीट की। जोगसर पुलिस स्टेशन की पुलिस ने एमएलए बीमा भारती के भतीजा संजय कुमार मंडल और प्रशांत कुमार समेत छह लोगों को अरेस्ट किया है। सभी आरोपित एमएलए बीमा भारती की गाड़ी पर सवार थे। पुलिस ने एमएलए की गाड़ी जब्त कर ली है। 

ADVERTISEMENT

यह भी पढ़ें:Rajasthan : सचिन पायलट का अपनी सरकार के खिलाफ अनशन,पोस्टर्स में राहुल-सोनिया नहीं, सिर्फ गांधी की फोटो
बताया जाता है कि सोमवार की देर रात जोगसर पुलिस की पेट्रोलिंग टीम अनकंट्रोल स्कार्पियो (बीआर 11 बीबी 7271) को आते देखा। आदमपुर सीएमएस स्कूल के पास पुलिसकर्मियों ने स्कार्पियो रुकने का इशारा किया। इसके बाद हाइ स्पीड स्कार्पियो ने पुलिस पंट्रोलिंग गाड़ी को ही रौंदने का प्रयास किया। पुलिस की पेट्रोलिंग गाड़ी के ड्राइवर की सतर्कता से पुलिसकर्मी बचे गये।
स्कार्पियो रोक पुलिसकर्मियों से मारपीट
पुलिस का कहना कि स्कार्पियो पर विधानसभा का प्रवेश पास, जेडीयू का लोगो वाला झंडा, मोनोग्राम भी लगा हुआ है। युवकों ने गाड़ी रोकी और पुलिस के साथ गाली-गलौज करते हुए हाथापाई करने लगे। आरोपितों ने पुलिसकर्मी के साथ मारपीट की। उनका मोबाइल भी तोड़ दिया। सभी नशे में धुत थे। पुलिस की पेट्रोलिंग टीम ने थानाध्यक्ष रंजीत कुमार को सूचना दी।पुलिस बल के साथ पहुंचे थानाध्यक्ष ने छह युवकों को पकड़ लिया। सभी को जोगसर पुलिस स्टेशन लाकर के हवालात में बंद कर दिया।
पुलिस गिरफ्त में आये आरोपितों में मधेपुरा निवासी पंकज कुमार, जोगसर के आदमपुर गुहा विला निवासी सन्नी देवराज, मधेपुरा निवासी रौशन कुमार, अररिया निवासी प्रशांत कुमार, खगड़िया निवासी अंकित कुमार और पूर्णिया बाजार निवासी संजय कुमार मंडल शामिल हैं। सभी आरोपितों के खिलाफ एफआइआर दर्ज किया गया है।