पटना। बिहार के नरकटियागंज की बीजेपी एमएलए रश्मि वर्मा ने रविवार को इस्तीफा दे दिया। रश्मि वर्मा ने अपना इस्तीफा बिहार विधानसभा अध्यक्ष को भेज दिया है।
बिहार: सारण में ड्रोन ने ट्रायल में कर दिया कमाल मिली फोटो, एक्साइज डिपार्टमेंट ने किया शराब की भट्ठी ध्वस्त
रश्मि वर्मा ने अपना इस्तीफा देते हुए लिखा है कि वे निजी कारणों से अपने विधायक पद से इस्तीफा दे रही हैं।रश्मि वर्मा का लम्बा राजनीतिक करियर रहा है। रश्मि वर्मा 2014 में रातोंरात जेडीयू से बीजेपी में शामिल हो गयी। बीजेपी के टिकट पर उपचुनाव में नौ माह के लिए एमएलए बनीं थीं।
बीजेपी ने 2015 के चुनाव में टिकट नहीं दिया तो निर्दलीय चुनाव मैदान में उतर गईं। रश्मि वर्मा के कारण ही नरकटियागंज विधानसभा का चुनाव त्रिकोणात्मक हो गया था। तब रश्मि वर्मा के जेठ विनय वर्मा कांग्रेस के टिकट पर यहां से चुनाव जीतें। उन्हें 57 हजार 212 वोट मिले। निर्दलीय लड़ रहीं रश्मि वर्मा को 39 हजार 200 वोट मिले और बीजेपी कैंडिडेट शी रेणु देवी को 41151 वोट मिले। बाद में फिर से 2020 के विधानसभा चुनाव में रश्मि वर्मा को बीजेपी ने उम्मीदवार बनाया और वह विजयी रही। अब इस्तीफा देकर रश्मि वर्मा ने सबको चौंका दिया।
और भी पढ़ें
- JSSC-CGL पर हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, रद्दीकरण का आदेश निरस्त; 2000 अफसरों को राहत
- पटना में STF का बड़ा एनकाउंटर: पैक्स अध्यक्ष हत्याकांड के 3 आरोपी ढेर
- 1150 जिलेटिन, 1064 डेटोनेटर और 38 हथियार बरामद, बंगाल STF की बड़ी कार्रवाई
- धनबाद: शराब पार्टी के बाद मुन्ना पांडेय की हत्या, 20 हजार लूटने वाले दो गिरफ्तार