पटना। बिहार के अररिया जिले में मंगलवार की दिनदहाड़े एक्सिस बैंक में डकैती की बड़ी घटना घटी है।आधा दर्जन क्रिमिनलों का दल बैंक से 90 लाख रुपये की लूटकर फायरिंग करते हुए भाग निकले।  

ADVERTISEMENT

यह भी पढ़ें:Palghar Train Accident : रेलवे ट्रैक पर सिग्नल ठीक कर रहे तीन स्टाफ की ट्रेन से कटकर मौत
स्टाफ व कस्टमर्स  को स्ट्रांग रूम में बंद किया
अररिया टाउन के व्यस्तम एडीबी चौक स्थित एक्सिस बैंक के बगल में ही यूनियन बैंक और बैंक ऑफ महाराष्ट्र भी है। एक्सिस बैंक के अंदर स्टाफ व कस्टमर्स मौजूद थे। बाइक से पहुंचे छह क्रिमिनलों बैंक स्टाफ व कस्टमर्स को  स्ट्रांग रूम में बंद कर लूट की घटना को अंजाम दिया। बैंक के अंदर दो राउंड गोली चलने की भी बात सामने आ रही है।घटना की सूचना मिलते ही एसपी अशोक कुमार सिंह समेत अन्य पुलिस अफसर मौके पर पहुंचे व छानबीन की। 
बैंक लूट के बाद टाउन एरिया में सघन चेकिंग की जा रही है। लूट के दौरान  एसडीपीओ रामपुकार सिंह बैंक का 38 लाख लूटने की बात बता रहे हैं। घटनास्थल से लगभग 50 मीटर की दूरी पर एसडीपीओ का आवास हैटाउन पुलिस स्टेशन और समाहरणालय भी बगल में ही है।