पटना। कर्मचारी चयन आयोग (BSSC) की प्रारंभिक परीक्षा का question paper मोतिहारी के शांति निकेतन जुबली स्कूल के सेंटर से बाहर आया था। question paper के अंदर से सुपौल के रहने वाले परीक्षार्थी ने ही मोबाइल से फोटो खींचकर उसे वाट्सएप पर प्रसारित कर दिया था।

ADVERTISEMENT

यह भी पढ़ें:तमिलनाडु : सबरीमाला मंदिर से लौट रहे श्रद्धालुओं से भरी कार खाई में गिरी, आठ की मौत, दो घायल

ईओयू ने सुपौल में रेड कर मुख्य अभियुक्त परीक्षार्थी अजय और कांड में सहयोगी उसके भाई विजय को अरेस्ट कर लिया है। एक्जाम सेंट्र शांति निकेतन जुबली स्कूल के वीक्षक शीचंद्रनाथ ज्योति समेत अन्य लोगों को कस्टडी में लिया गया है। सभी से पूछताछ की जा रही है। बीएसएससी एग्जाम के question paper प्रसारित होने के मामले की जांच मिलने के बाद ईओयू ने शुक्रवार को ही FIR दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी थी।
मोतिहारी के एसपी डा. कुमार आशीष ने बताया कि प्रश्नपत्र लीक होने के मामले में ईओयू की टीम शुक्रवार की शाम मोतिहारी पहुंची थी। टीचर सह एग्जाम सेंटर के वीक्षक शचींद्रनाथ ज्योति को कस्टडी में लेकर गहन पूछताछ की गई। एग्जाम सेंटर पर लगे सीसीटीवी के फुटेज की भी जांच की गई। शनिवार की सुबह टीम उन्हें अपने साथ पटना लेकर चली गई।

सुबह 10:53 से 11:09 के बीच question paper की खींची गई फोटो
बीएसएससी की प्रारंभिक परीक्षा दो पालियों में थी। पहली पाली की परीक्षा सुबह 10 बजे से 12:15 बजे के बीच ली गई। ईओयू की जांच में पाया गया कि परीक्षा शुरू होने के लगभग 53 मिनट बाद परीक्षार्थी ने question paper की फोटो खींची। सुबह 10:53 बजे से 11:09 बजे के बीच परीक्षार्थी ने फोटो खींचकर उसे अपने सहयोगी को इंटरनेट मीडिया के माध्यम से भेजा।

बिहार ईओयू के अनुसार, जिस सहयोगी को प्रश्नपत्र भेजा गया उसे भी अरेस्ट कर लिया गया है। बताया गया कि स्कूल के वीक्षक शचींद्रनाथ ज्योति कमरा नंबर 42 में तैनात थे। एग्जाम सेंटर के अंदर मोबाइल ले जाने को लेकर वीक्षक समेत अन्य की भूमिका संदिग्ध पाई गई है। उनसे पूछताछ की जा रही है।