कोका कोला कोल्ड ड्रिंक के साथ अल्कोहाॅलिक ड्रिंक भी बाजार में उतारेगी

नई दिल्ली। कोका कोला अब पहली बार अल्कोहाॅलिक ड्रिंक बाजार में उतारने जा रही है। कंपनी इसकी शुरुआत जापान की बाजार से शुरू करने जा रही है उसका कहना है कि अगर वहां यह प्रयोग सफल रहता है तो दूसरे देशों में भी इसे लाॅन्च किया जाएगा। कोका कोला की इस नई शीतल पेय में करीब 8 फीसदी अल्कोहल की मात्रा होगी। बीयर जैसा होगा स्वाद कोका कोला का कहना है कि इस नई अल्कोहाॅलिक ड्रिंक का स्वाद बीयर जैसा होगा। कोका कोला के जापान इकाई के अध्यक्ष जॉर्ज गार्डुनो ने कहा कि पहली बार हम लोग कम या हल्के अल्कोहॉल के क्षेत्र में उतर रहे हैं। गार्डुनो ने कहा कि यह कोका-कोला के इतिहास में अपने आप में अनूठा है। इसके साथ ही यह भी कहा गया है कि कंपनी खासतौर पर महिलाओं को ध्यान में रखते हुए इस तरह का प्रयोग कर रही है। कोका कोला इस ड्रिंक को अंगूर, स्ट्राबैरी, कीवी और व्हाइट पीच की खुशबू में उतारेगी यह ड्रिंक बोतल में नहीं बल्कि कैन में मिलेगा। गार्डूनो ने कहा कि कुछ कारणों के करके ड्रिंक में अल्कोहल की मात्रा की पूरी जानकारी नहीं दी जा रही है।