गढवा: मझिआंव में मिनी गन फैक्ट्री का खुलासा, पुलिस ने छह कंट्रीमेड पिस्तौल के साथ तीन को दबोचा, जेल भेजे गये

गढवा: गढवा पुलिस ने मझिआंव में मिनी गन फैक्ट्री का खुलासा कर छह कंट्रीमेड पिस्टल, दो गोली, भारी मात्रा में आर्म्स बनाने के पार्ट्स के साथ तीन क्रिमिनलों को दबोची है. मामले में रंका न मझिआंव पुलिस स्टेशन में आर्म्स एक्ट के तहत एफआइआर दर्ज की गयी है. पुलिस कोर्ट में पेशी के बाद तीनों क्रिमिनल महताब आलम अंसारी (20), मोजाहिद अंसारी (20) और जनेश्वर विश्वकर्मा को जेल भेज दी है. रंका के एसडीपीओ मनोज कुमार महतो ने प्रेस कांफ्रेस में यह जानकारी दी है. पीसी में रंक पुलिस इंस्पेक्टर अशोक कुमार सिंह, रंका पुलिस स्टेशन इंचार्ज जितेंद्र कुमार व मझिआंव पुलिस स्टेशन इंचार्ज विनय कुमार मौजूद थे. एसडीपीओ मनोज कुमार महतो ने बताया कि एसपी को गुप्त सूचना मिली थी कि चुनाव में गड़बड़ी फैलाने के उद्देश्य से कुछ क्रिमिनल आर्म्स बेचने आ रहे हैं. क्रिमिनलों को दबोचने के लिए टीम का गठन किया गया. टीम ने सब्जी मंडी में जाल बिछाकर महताब आलम अंसारी और मोजाहीद अंसारी को दबोची. पुलिस ने दोनों की तलाशी ली तो महताब के पास से दो देसी कट्टा, दो जिंदा कारतूस, एक मोबाइल एवं मोजाहिद के पास से एक देसी कट्टा एवं एक मोबाइल फोन बरामद हुआ.पुलिस पूछताछ में दोनों ने क्रिमिनलों ने बताया कि वे लोग आर्म्स मझिआंव पुलिस स्टेशन के रामपुर निवासी जनेश्वर विश्वकर्मा के यहां से बेचने के लिए लाये हैं. जनेश्वर विश्वकर्मा अपने घर में आर्म्स बनाकर सप्लाई करता है. पुलिस टीम ने उक्त दोनों क्रिमिनलों की निशिनदेही जनेश्वर विश्वकर्मा के घर मझिआंव रामपुर गांव घर में रेड की. पुलिस जनेश्वर के घर से तीन देसी कट्टा एवं भारी मात्रा में आर्म्स बनाने के समान भांथी पंखा, सड़सी, रेती, हेक्सा ब्लेड, हथौड़ा, छेनी, अर्धनिर्मित ट्रिगर गार्ड, लोहे का चादरा बरामद की. पुलिस मौके से जनेश्वर विश्वकर्मा को भी दबोच ली. आलम और मोजाहिद गढ़वा पुलिस स्टेशन एरिया के फरठिया और जनेश्वर मझिआंव का रहनने वाला है. तीन क्रिमिनल गढ़वा, चिनिया, मझिआंव पुलिस स्टेशन एरिया के लूटपाट एवं आर्म्स एक्ट में जेल जा चुके हैं.