- दूध नहीं देने को लेकर हुआ विवाद
- नशे में धुत आरपीएफ कांस्टेबल ने घर में घुसकर मारी गोली
रामगढ़: रामगढ़ जिले के बरकाकाना रेलवे कॉलोनी में शनिवार की देर शाम शराब के नशे में धुत आरपीएफ कांस्टेबल पवन कुमार सिंह ने रेलवे के पोर्टर अशोक राम समेत उनके परिवार के पांच लोगों को गोली मार दी.कॉलोनी के लोगों ने आनन-फानन में सभी को हॉस्पीटल पहुंचाया. डॉक्टरों ने रेलकर्मी अशोक राम, उनकी वाइफ लीला देवी तथा गर्भवती पुत्री मीना देवी को मृत घोषित कर दिया. अशोक राम की पुत्री सुमन देवी व बेटे चिंटू को गंभीर हालत देखते हुए रिम्स भेजा गया.दोनों का रिम्स में इलाज चल रहा है. वहीं छोटी बेटी रजनी हमले में बाल-बाल बच गयी. आरपीएफ जवान घर छोड़कर फरार हो गया है.रेलवे ने लोगों से अपील है कि आरपीएफ जवान के बारे में जानकारी मिले व दिखे तो पुलिस को सूचित करें.
[caption id="attachment_37183" align="alignnone" width="169"]

आरोपी आरपीएफ कांस्टेबल पवन[/caption]
अशोक राम भुरकुंडा रेलवे स्टेशन में पोर्टर थे. अशोक की पत्नी लीला देवी रामगढ़ डीसी ऑफिस में आउटसोर्सिंग पर फोर्थ ग्रेड पोस्ट परर कार्यरत थीं. अशोक के बेटे बिट्टू व बेटी प्रियंका ने बताया कि आरपीएफ कांस्टेबल पवन कुमार मेरे यहां से गाय का दूध ले जाता था और पैसा नहीं दे रहा था. पैसे नहीं देने के कारण पापा-मम्मी ने उसे दूध देना बंद कर दिया था. आरपीएफ कांस्टेबल शनिवार शाम फिर दूध मांगने आया. उसे कहा गया कि दूध खत्म हो गया है. यह सुनते ही व गुस्से में आ गया और गाली-गलौत करते हुए बकझक करने लगा. कांस्टेबल ने घरवालों पर फायरिंग शुरु कर दी. गोली लगने से मेरे पापा अशोक राम, मां लीला देवी, बहन मीना देवी, सुमन देवी व भाई चिंटू कुमार गंभीर रूप से घायल हो गया. बहन मीना देवी गर्भवती है.
एसडीपीओ प्रकाश चंद्र महतो, बरकाकाना आउट पोस्ट की पुलिस समेत अन्य रेलवे हॉस्पीटल व घटनास्थल पर पहुंच मामले की छानबीन की. आरपीएफ जवान की खोज मे पुलिस कई जगह रेड की है.