खुंटी: बीजेपी लीडर की मर्डर के बाद फैमिली को सांत्वना देने आये मंत्री को मृतक की बेटी ने थप्पड़ मारा

परिजनों को संत्वाना देने पहुंचे मंत्री नीलकंठ सिंह मुंडा. खूंटी: ग्रामीण विकास मंत्री नीलकंठ सिंह मुंडा को अपराधियों की गोली के शिकार बने बीजेपी लीडर मागो मुंडू के परिजनों का भारी विरोध का सामना करना पड़ा. मंत्री बीजेपी लीडर के परिजनों से मिलने सदर अस्पताल आये थे. मृतक बीजेपी लीडर मागो मुंडू की पुत्री पर्मिला मुंडू ने मंत्री पर थप्पड़ दी. मंत्री के पेट में दोनों हाथों से जोरदार हमला बोला. गुस्से में मंत्री पर बरस पड़ी. उल्लेखनीय है कि क्रिमिनलों ने सोमवार की रात खूंटी में बीजेपी लीडर मागो मुंडू, उनकी पत्नी और बेटे की मर्डर कर दी थी. मंत्री नीलकंठ मुंडा पीडि़त परिजनों से मंगलवार को मिलने पहुंचे थे. रोते-बिलखते मृतक मागो मुंडू के परिजनों के समक्ष पहुंचे पर्मिला गुस्सा गयी और मंत्री पर दोनों हाथों से थप्पड़ चला दिया. थप्पड़ मंत्री के पेट पर लगा. गुस्सायी पर्मिला ने मंत्री से बोली भागो यहां से. तुमलोगों के कारण ही मेरे पिताजी, मां और भाई की मौत हो गयी है. पूरा परिवार समाप्त हो गया. परिजनों ने मिलकर किसी तरह पर्मिला को पकड़ा उसका मुंह बंद कर दिया ताकि वह और कुछ न बोल सके. पर्मिला झल्लाते हुए मंत्री के ऊपर अंगुली दिखाते हुए काफी भला-बुरा कहती रही. मौके की नजाकत समझते हुए मंत्री अपने काफिले के साथ महिला वार्ड से बाहर निकले और डॉक्टर के चेंबर में बैठ गये. मंत्री ने हेठगोवा गांव के युवकों को बुलाकर घटना की जानकारी ली. परिवार के सदस्य थे मागो, घटना से आहत हूं : नीलकंठ मंत्री नीलकंठ सिंह मुंडा ने घटना पर दुख प्रकट करते हुए कहा कि जिस तरह की घटना घटी है उससे वह बहुत आहत हैं. मागो मुंडा उनके परिवार के सदस्य थे. वे ही उन्हें राजनीति में लाये थे. अर्जुन मुंडा ने दुख जताया खुंटी एमपी अर्जुन मुंडा ने फोन पर बीजेपी लीडर के परिजनों से बातकर दुख प्रकट किया. अर्जुन मुंडा के निर्देश पर उनके आप्त सचिव संजय बासू व सुधाकर देव हेठगोवा गांव आकर परिजनों से मुलाकात कर सांत्वना दी. ट्रिपल मर्डर मामले में पुलिस की ताबड़तोड़ रेड, कई कस्टडी में, डीआइजी- एसपी पहुंचे खूंटी पुलिस ने मरहू पुलिस स्टेशन एरिया में बीजेपी लीडर, उनकी पत्नी व बेटे की मर्डर मामले में बुधवार कई लोगों को कस्टडी लिया है.कस्टडी में लेकर पुलिस सभी से पूछताछ कर रही है. डीआइजी होमकर अमोल विष्णुकांत, खूंटी के एसपी आलोक बुधवार को हेठगोवा गांव पहुंच मृतक के परिजनों से घटना के संबंध में जानकारी ली. पुलिस अफसरों के साथ डॉग स्क्वायड की टीम भी थी. पुलिस मर्डर के कई बिंदुओं पर छानबीन कर रही है.डीआइजी व एसपी ने ग्रामीणों से बात की और घटना के बारे में जानकारी हासिल की. डीआइजी ने कहा कि मर्डर से संबंधित विन्दुओं कर जांच चल रही है. कई लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ जारी है. घटना में उग्रवादी संगठन का हाथ है या नहीं, यह सभी जांच का विषय है. आरोपी जल्द ही पुलिस की गिरफ्त में होंगे. फ्लैश बैक वर्दीधारी अपराधियों ने मरहू थाना क्षेत्र के हेठगोवा गांव में बीजेपी लीडर मागो मुंडू उनके बेटे लिपराय मुंडू और पत्नी लखमनी मुंडू की मर्डर कर दी थी. पुलिस अब तक हत्यारों को नहीं ढूंढ पायी है. पुलिस गांव में कैंप कर रही है. गांव के लोगों का कहना है कि क्रिमिनलों ने सबसे पहले दरवाजे के समीप आंगन की पिंडली में बैठी लखमनी मुंडू को गोली मारी. तीन अपराधी घर में घुसकर मागो के बेटे लिपराय मुंडू को गोलियों से भून दिया. अपराधियों की गोली खत्म हो गयी. घर के अंदर भाग रहे मागो मुंडू को कुल्हाड़ी से काट दिया. मागो के बड़े भाई की पतोहू नावरी मुंडू जब बीच-बचाव की कोशिश करने लगी तो अपराधियों ने उसकी कमर में गोली मारी और कुर्सी से वार किया. गंभीर हालत में नावरी का रिम्स में इलाज चल रहा है.