झारखंड: सरायकेला में नक्सली हमले में सीआरपीएफ व जिला पुलिस के 17 जवान घायल

माओवादियों ने किया आईईडी ब्लास्ट, इनकाउंटर में कई नक्सलियों के मारे जाने की आशंका सरायकेला: नक्सलियों ने सरायकेला में पुलिस व सीआरपीएफ जवान पर हमला कर अपनी उपस्थिति की दर्ज कराई है. नक्सलियों ने मंगलवार की सुबह कुचाई पुलिस स्टेशन एरिया की सिंदरी पहाड़ पर आईडी आईईडी ब्लास्ट किया जिसमें सीआरपीएफ कोबरा बटालियन व पुलिस के 17 जवान घायल हो गए सीआरपीएफ व पुलिस इलाके में सर्च ऑपरेशन चला रही थी. इसी दौरान आईईडी ब्लास्ट हुआ जिसमें जवान घायल हुए हैं .ब्लास्ट की आवाज कई किलोमीटर तक सुनाई दी. ब्लास्ट के बाद नक्सलियों ने पुलिस जवानों पर फायरिंग शुरू कर दी पुलिस की ओर से भी जवाबी फायरिंग की गई.पुलिस व नक्सलियों के बीच चली एनकाउंटर में 4 माओवादियों के मारे जाने की सूचना है.आईडी ब्लास्ट में जख्मी जवानों को हेलीकॉप्टर से रांची लाकर मेडिका में एडमिट कराया गया है. पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि पुलिस स्टेशन एरिया के नक्सली बैठक कर रहे हैं. नक्सलियों के जंगल में होने की सूचना पर नक्सलियों के जंगल में होने की सूचना पर पुलिस तड़के 4:00 बजे सुबह से ही कुचाई पुलिस स्टेशन एरिया के रीडिंग जंगल में सर्च ऑपरेशन कर रही थी. पुलिस सुबह से ही सर्च ऑपरेशन कर रही थी.रीडिंग जंगल में पुलिस के सर्च ऑपरेशन के दौरान नक्सलियों ने आईईडी ब्लास्ट किया. विस्फोट के बाद नक्सलियों ने फायरिंग शुरू कर दी जवानों ने भी जवाबी फायरिंग की. काफी देर तक दोनों ओर से फायरिंग चलती रही. उल्लेखनीय है कि सरायकेला में 21 मई को भी नक्सलियों ने आईईडी ब्लास्ट किया था जिसमें 3 जवान घायल हो गए थे.