आईपीएल: पंजाब ने राजस्थान को छह विकेट से हराया

खराब फॉर्म में चल रहे युवराज सिंह को पंजाब ने इस मैच में टीम से बाहर कर दिया। जोस बटलर ने आईपीएल में तीसरी और लगातार दूसरी हाफ सेंचुरी लगाई। इंदौर: किंग्स इलेवन पंजाब ने राजस्थान रॉयल्स को मध्यप्रदेश इंदौर के होल्कर स्टेडियम में खेले गये मैंच में छह विकेट से हरा दिया. इस जीत के साथ ही रविचंद्रन अश्विन की टीम 12 अंकों के साथ अंक तालिका में तीसरे नंबर पर पहुंच गयी है. 153 रन के टारगेट को पंजाब ने 18.4 ओवर में चार विकेट पर हासिल कर लिया. केएल राहुल के 84 रनों की मदद से पंजाब ने 18.4 ओवर में 155 रन बनाये. इससे पहले टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी राजस्थान ने 20 ओवर में नौ विकेट पर 152 रन बनाये थे. जोस बटलर ने सबसे ज्यादा 51 रन बनाये. पंजाब के ओपनर क्रिस गेल आठ रन बनाकर 23 के स्कोर पर जोफ्रा आर्चर का शिकार बन गये. उनके बाद 29 के स्कोर पर मयंक अग्रवाल भी दो रन बनाकर बेन स्टोक्स की गेंद पर आउट हो गये. इसके बाद आए करुण नायर ने केएल राहुल के साथ 50 रनों की साझेदारी की. नायर को 31 रन पर अनुरीत सिंह ने बोल्ड कर दिया.। अक्षर पटेल ने केवल चार रन बनाये. मार्कस स्टोइनिस 23 रन बनाकर राहुल के साथ नॉट आउट रहे. राजस्थान की शुरुआत अच्छी नहीं रही। ओपनर डी आर्सी शॉर्ट दो और अंजिक्य रहाणे पांच रन बनाकर आउट हो गये. दोनों के बाद संजू सैमसन 28, बेन स्टोक्स 12 और कृष्णप्पा गौतम 5 रन बनाकर पवेलियम लौट गये. पंजाब की तरफ से मुजीब उर रहमान में बेहतरीन बॉलिंग करते हुए चार ओवर में 27 रन देकर 3 विकेट लिये. साथ ही एंड्रयू टाय ने भी दो विकेट लिये. अंक तालिका में सबसे पीछे राजस्थान -इस सीजन में राजस्थान 8 में से सिर्फ 3 मैच ही जीत सका है. अंकतालिका में वह सबसे निचले पायदान पर है. किंग्स इलेवन पंजाब 8 मैच में 5 जीत के साथ चौथे स्थान पर है. राजस्थान इस मैच को जीतकर खुद के प्ले ऑफ में पहुंचने की उम्मीदें जिंदा रख सकता है.