हजारीबाग: कांग्रेस कैंडिडेट गोपाल साहू के होटल के कमरे से 16 लाख 50 हजार रुपये कैश बरामद, मौके से दो फरार

जांच पड़ताल में जुटी इलेक्शन कमीशन की आय-व्यय की टीम होटल के चार कमरों में संचालित हो रहा था कांग्रेस का चुनाव कार्यालय हजारीबाग: हजारीबाग लोकसभा सीट से कांग्रेस कैंडिडेट गोपाल साहू के एके इंटरनेशनल होटल की चुनावी कैंप से जिला निर्वाचन पदाधिकारी की टीम ने 16 लाख 50 हजार रुपये कैश बरामद की है. कैश बरामदगी के बाद इलेक्शन कमीशन की आय-व्यय टीम जांच कर रही है. होटल के चार कमरों से गोपाल साहू के कार्यकर्ता चुनावी कार्यों का संचालन करते हैं. जिला निर्वाचन पदाधिकारी को रविवार रात गुप्त सूचना मिली थी कि गोपाल साहू के चुनावी कैंप में लेनदेन किया जा रहा है. डीडीसी विजया जाधव, व्यय पर्यवेक्षक एवं एसडीओ मेघा भारद्वाज की मौजूदगी में टीम होटल के चारों कमरों में छापेमारी की. छापामारी के दौरान दो लोग निकलकर भाग गये. होटल से 22 लाख रुपये कैश बरामद की गयी. हजारीबाग के डीडीसी ने बाद में प्रेस कॉन्फ्रेंस करके बताया कि एक बड़े राजनीतिक दल के लोग होटल में ठहरे थे. ये लोग चुनाव में मतदाताओं को प्रभावित करने के लिए रुपये बांट रहे थे. इसकी सूचना मिलने पर छापेमारी की गयी. होटल से 16 लाख 5000 रुपये बरामद हुए. इस दौरान होटल में ठहरे नेता वहां से भाग गये. उनकी धर-पकड़ के लिए छापेमारी चल रही है. 50 हजार से ज्यादा कैश लेनदेन पर है रोक लोकसभा चुनाव में आचार संहिता के दौरान कोई भी व्यक्ति 50 हजार रुपये से ज्यादा कैश अपने साथ नहीं ले जा सकता. यदि कोई 50 हजार से ज्यादा कैश लेकर जा रहा है और जांच में पकड़ में आ गया तो उसे राशि का स्त्रोत बताना होगा.चुनावी खर्च पर नजर रखने के लिए चुनाव आयोग ने निर्देश जारी किए है. लोकसभा चुनाव में एक उम्मीदवार अधिकतम 70 लाख रुपए की राशि खर्च कर सकता है. एक प्रत्याशी 20 हजार रुपए से ज्यादा का नकद लेन-देन नहीं कर सकता. करोड़पति हैं कांग्रेस कैंडिडेट गोपाल साहू गोपाल साहू के हलफनामे के अनुसार झारखंड में महागठबंधन के प्रत्याशियों में वह सबसे अमीर हैं. उन्होंने हिंदू अविभाजित परिवार की संपत्ति समेत कुल 34.60 करोड़ रुपये घोषित की है. लगभग नौ करोड़ की पैतृक संपत्ति और 15 करोड़ से ज्यादा के निवेश शामिल हैं.