फ्रांस G-7: पीएम मोदी ने यूएसए प्रसिडेंट डॉनल्ड ट्रंप से मुलाकात में स्पष्ट कहा- कश्मीर द्विपक्षीय मामला, कोई तीसरा देश कष्ट न करे

  • जी-7 सम्मेलन के दौरान प्रधानमंत्री मोदी और डॉनल्ड ट्रंप के बीच मुलाकात हुई
  • मोदी बोले- कश्मीर का मामला द्विपक्षीय है और किसी और को कष्ट करने की जरूरत नहीं
  • अमेरिकी राष्ट्रपति ने भी उनपर भरोसा जताते हुए कहा कि वह कुछ अच्छा करेंगे
  • ट्रंप ने कहा- दोनों नेताओं ने रात में कश्मीर पर बात की और यह मामला पूरी तरह से द्विपक्षीय
बायरिट्ज(फ्रांस):पीएम नरेंद्र मोदी ने सोमवार को फ्रांस के बायरिट्ज में अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से मुलाकात की.पीएम मोदी ने कहा कि भारत और पाकिस्तान के बीच सारे मुद्दे द्विपक्षीय हैं.इसमें हम दुनिया के किसी भी देश को कष्ट नहीं देते हैं.पीएम मोदी ने कहा कि मुझे विश्वास है कि भारत और पाकिस्तान, जो 1947 से पहले एक ही थे,हम मिल जुलकर अपनी समस्याओं पर चर्चा और समाधान भी कर सकते हैं.भारत और अमेरिका लोकतांत्रिक मूल्यों वाले देश हैं. हम दुनिया की भलाई के लिए मिलकर काम करेंगे.वहीं डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि हमने व्यापार के बारे में बात की हैं,हमने सैन्य और कई अलग-अलग चीजों के बारे में बात की हैं. हमने बहुत अच्छी चर्चाएं कीं.हम रात के खाने के लिए एक साथ थे और मैंने भारत के बारे में बहुत कुछ सीखा. ट्रंप ने पीएम मोदी की बात का किया समर्थन डोनाल्ड ट्रंप ने भी पीएम मोदी की बात का समर्थन करते हुए कहा कि मोदी पर उन्हें पूरा भरोसा है इससे पहले मोदी ने कहा कि भारत और अमेरिका दोनों लोकतांत्रिक मूल्यों को लेकर चलने वाले देश हैं.किस तरह साथ मिलकर चल सकते हैं और क्या योगदान दे सकते हैं ऐसे कई विषयों पर गहराई से बात होती रहती है.मीडिया की ओर से जब कश्मीर को लेकर सवाल किया गया तो पीएम मोदी ने कहा कि भारत और पाकिस्तान के बीच कई द्विपक्षीय मुद्दे हैं.पाक में चुनाव जीतने के बाद वहां के नये प्रधानमंत्री को मैंने फोन कर कहा था कि पाक और भारत दोनों देशों को बीमारी,गरीबी, अशिक्षा आदि के खिलाफ लड़ना है.दोनों देश मिलकर इसके खिलाफ लड़ सकते हैं.दोनों देश जनता की भलाई के लिए काम करें.मोदी ने कहा कि राष्ट्रपति ट्रंप से भी हमारी इस संबंध में बात होती रहती है. कश्मीर पर मोदी के साथ ट्रंप पाक को झटका अमेरिकी राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि हमने पीएम मोदी के साथ पिछली रात कश्मीर मसले पर बात की. पीएम मोदी ने कहा कि चीजें पूरी तरह नियंत्रण में हैं. मुझे उम्मीद है कि वे कुछ अच्छा करने में कामयाब होंगे, जो बहुत अच्छा होगा.' ट्रंप ने कहा कि मुझे उम्मीद है कि भारत और पाकिस्तान मिलकर समस्याओं को सुलझा लेंगे. कश्मीर मसले पर पहले से ही दुनिया भर में मुंह की खाने वाला पाकिस्तान को अब ट्रंप के यू-टर्न लेने से बड़ा झटका लगा है. पीएम मोदी रविवार को जी-7 सम्मेलन में भाग लेने के लिए दूसरी बार फ्रांस पहुंचे हैं. यह शिखर सम्मेलन फ्रांस के समुद्र किनारे बसे मनोरम दृश्यों वाले शहर बिआरित्ज में हो रहा है. भारत जी-7 समूह का हिस्सा नहीं है लेकिन फ्रांस के प्रसिडेंट एमैनुअल मैक्रो ने पीएम नरेंद्र मोदी को व्यक्तिगत तौर पर आमंत्रित किया है. कश्मीर पर ट्रंप मध्यस्थता की पेशकश का भाारत कर चुका है विरोध उल्लेखनीय है कि हाल ट्रंप दो बार कश्मीर के मुद्दे पर मध्यस्थता करने की पेशकश कर चुके हैं. भारत ने ऐसे किसी कदम का विरोध करते हुए इसे भारत और पाकिस्तान के बीच का मुद्दा बताया था. ट्रंप ने इस मुद्दे पर मोदी से पिछले सप्ताह टेलीफोन पर बात भी की थी. मोदी ने उन्हें बताया था कि कश्मीर को लेकर बहुत अधिक विरोध करना और भारत के खिलाफ हिंसा भड़काने की कोशिश से शांति को नुकसान होगा. ट्रंप ने पाकिस्तानी प्रधानमंत्री इमरान खान को इस मुद्दे पर संयम बरतने और तनाव कम करने की सलाह दी थी. जब ट्रंप ने मोदी की अंग्रेजी की तारीफ, ठहाके लगने लगे बायरिट्ज: फ्रांस के खूबसूरत शहर बायरिट्ज में सोमवार अमेरिकी प्रसिंडेंट डोनाल्ड ट्रंप व पीएम नरेंद्र मोदी के बीच मुलाकात में हंसी ठहाके भी लगे.ट्रंप ने अचानक कहा कि मोदी की अंग्रेजी बहुत अच्छी है, लेकिन ये बात करना ही नहीं चाहते ट्रंप के इतना कहते ही दूसरा मोदी जोर से हंस पड़े. दोनों ने एक-दूसरे के हाथों को गर्मजोशी से पकड़ लिया. दोनों नेताओं को हंसता देख मीडिया के लोग भी ठहाका लगाकर हंसने लगे. ट्रंप और मोदी की मुलाकात मुलाकात पर दुनियाभर की निगाहें टिकी थीं.यह मुलाकात इसलिए भी अहम हो गई थी,क्योंकि पिछले महीने पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान से मुलाकात के दौरान कश्मीर मसले पर ट्रंप के बयान से हालात कुछ तल्ख हो गये थे.जैसे ही फ्रांस में मोदी और ट्रंप की मुलाकात में दोनों नेताओं की सहजता से ऐसा लगा मानो पुराने दोस्त कई दिन बाद मिले हों. ट्रंप ने मोदी की अंग्रेजी की तारीफ की बातचीत के दौरान मोदी ने उपस्थित लोगों से कहा,'मुझे लगता है कि हम दोनों को बात करने दीजिए.हम दोनों बात करते रहेंगे. जब जरूरत पड़ेगी,आप लोगों तक जरूर जानकारी पहुंचायेंगे. मोदी के इतना कहते ही ट्रंप ने बात काटते हुए कहा कि मोदी असल में बहुत अच्छी अंग्रेजी बोलते हैं,लेकिन वह बस बात करना नहीं चाहते हैं.इतना कहते ही दोनों ने एक-दूसरे का हाथ थाम लिया और महफिल में ठहाका लग गया.मोदी-ट्रंप की यह मुलाकात कुछ ही देर में मुख्यधारा की मीडिया से लेकर सोशल मीडिया तक,हर जगह छा गई.लोग ट्रंप और इमरान की मुलाकात से भी इसकी तुलना करते देखे गये. एक यूजर ने लिखा,'मोदी ने चपत तो ट्रंप के हाथ पर लगाई,लेकिन चोट इमरान को लगी होगी.'सोशल मीडिया पर तमाम यूजर इस मुलाकात पर अपनी-अपनी तरह से कमेंट कर लुत्फ उठाते दिखे. कई पत्रकारों के सवालों के जवाब देने के बाद ट्रंप ने अचानक मोदी की अंग्रेजी की तारीफ कर दी, जिसके बाद दोनों नेताओं के साथ वहां मौजूद लोग भी जोर से हंसने लगे.खास बात यह है कि मोदी ज्यादातर वैश्विक मंचों पर अपनी भाषा में यानी हिंदी में बोलते हैं और सोमवार को भाषा के उनके ज्ञान की ट्रंप ने तारीफ की.कश्मीर मामले पर ट्रंप के बयान के बाद जब मीडियाकर्मियों ने पीएम नरेंद्र मोदी से इस पर अपनी राय देने को कहा तो मोदी ने बेहद सधे हुए अंदाज में हिंदी में अपना जवाब देते हुए कहा,'मुझे लगता है कि इस मामले पर अब हम दोनों को बात करने दीजिए, हम दोनों आगे बात करते रहेंगे.जब भी जरूरत पड़ेगी तो आपको इसकी जानकारी पहुंचा देंगे.ट्रंप बोले कि पीएम मोदी बहुत अच्छी अंग्रेजी बोलते हैं,लेकिन अब इस बारे में बात नहीं करना चाहते.ट्रंप के ऐसा कहते ही वहां मौजूद लोग जोर से ठहाका लगाकर हंसने लगे.बाद में प्रधानमंत्री मोदी ने ट्वीट कर ट्रंप के साथ मुलाकात की तस्वीरें भी शेयर कीं. पीएम मोदी से मुलाकात के दौरान अमेरिकी राष्ट्रपति ने बताया कि हम लोग व्यापार को लेकर बात कर रहे हैं,हम लोग सैन्य और दूसरी महत्वपूर्ण चीजों के बारे में बात कर रहे हैं.पिछली रात डिनर के लिए हम दोनों साथ थे.जहां मैंने भारत के बारे में बहुत कुछ सीखा.