धनबाद: सरयढेला में पोल शिफ्टिंग के दौरान करंट लगने से लेबर की मौत, लोगों ने किया रोड जाम

धनबाद: धनबाद-गोविंदपुर मेन रोड पर सरायढेला चूना गोदाम के पास के बिजली की पोल शिफ्टिंग के दौरान करंट लगने से गोमो निवासी गोपाल कुमार नामक लेबर की मौत हो गयी. प्राइवेट कंपनी द्वारा रोड चौड़ीकरण के दौरान बिजली पोल शिफ्टिंग का काम किया जा रहा था.गोपाल कुमार हाई वोल्टेज तार वाले पोल में कुछ काम कर रहा था, अचानक तार में करंट आने से वह इसकी चपेट में आ गया. अचानक जोरदार आवाज हुई, लोगो को लगा कि ट्रांसफार्मर ब्लास्ट हुआ लेकिन पोल पर एक मजदूर अचेत हालत में लटका था. वंहा अफरातफरी मच गयी. गुस्साये लोगों ने मुआवजा की मांग को लेकर रोड जाम कर दिया. सरायढेला पुलिस स्टेशन के ऑफिसर इंचार्ज पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे व आक्रोशित लोगों को शांत करा रोड जाम हटवाया.