धनबाद: एक्स डिप्टी मेयर नीरज सिंह समेत चार लोगों की मर्डर केस में संजीव समेत अन्य अभियुक्तों की कोर्ट में पेशी,नोडल ऑफसर का बयान दर्ज

धनबाद: धनबाद के एक्स डिप्टी मेयर नीरज सिंह समेत चार लोगों की मर्डर मामले में शुक्रवार को गवाही हुई. बीएसएनएल के नोडल अफसर ने कोर्ट में अपना बयान दर्ज कराया. सुनवाई की अगली तारीख 6 जुलाई तय की गयी है. रांची हाइकोर्ट के सीनियर वकील बीएम त्रिपाठी ने बचाव पक्ष की ओर से बहस की. कड़ी सुरक्षा के बीच जेल में बंद एमएलए संजीव सिंह समेत अन्य की कोर्ट में पेशी करायी गयी. सुप्रीम कोर्ट ने केस की त्वरित निष्पादन करने को कहा था. उल्लेखनीय है कि नीरज सिंह समेत चार लोगों को 21मार्च 2017 को स्टील गेट के समीप गोलियों से भून दिया गया था. मामले में झरिया के बीजेपी एमएलए संजीव सिंह  समेत 12 प्राथमिकी व अप्राथमिकी अभियुक्त धनबाद जेल में बंद हैं.