- कांग्रेसी पदयात्रा कर डीसी ऑफिस पर प्रदर्शन किया
- जेवियुएम ने जुलूस निकाल बिजली जीएम ऑफिस पर प्रदर्शन किया
धनबाद: कोयला राजधानी धनबाद में बिजल व संकट से लोग परेशान है. जन प्रतिनिधि मामले में मौन बने हुए हैं. विपक्षी दल लगातार आंदोलन कर रहे हैं.युवक कांग्रेस ने शुक्रवार को बिजली अफसरों को गुलाब व लालटेन भेंट कर गांधीगिरी किया था. धनबाद जिला कांग्रेस कमेटी ने जिला अध्यक्ष ब्रजेंद्र प्रसाद सिंह के नेतृत्व में बिजली पानी संकट के किलाफ पदयात्रा की. डीसी ऑफिस पर प्रदर्शन कर स्मार पत्र सोंपा. झारखंड विकास युवा मोरचा ने बिजली संकट के खिलाफ गोल्फ ग्राउंड से जुलूस निकाला व बिजली जीएम ऑफिस पर प्रदर्शन कर जिले में 24 घंटा बिजली आपूर्ति की मांग की.
बिजली ऑफिस पर प्रदर्शनकारियों को संबोधित करते हुए झाविमो केंद्रीय उपाध्यक्ष डॉ सबा अहमद ने कहा कि ज़िले में बिजली की आपूर्ति बद से बदतर है.सरकार बिजली देने में पूरी तरह से विफल है. जिलाध्यक्ष ज्ञान रंजन सिन्हा ने कहा कि धनबाद डी.वी.सी.कमांड एरिया में पड़ता है और सरकार की जिम्मेवारी है कि धनबाद ज़िले को DVC के माध्यम से पर्याप्त बिजली उपलब्ध करवाये जो सरकार नही कर पायी है. पिछले 5 वर्ष में कांड्रा पावर स्टेशन को सेंट्रल ग्रिड से नही जोड़ पायी. सरकार और उनके प्रतिनिधियों द्वारा लगातार झूठा आश्वासन दिया जा रहा है. जिलाध्यक्ष ने चेतावनी देते हुए कहा कि इस आंदोलन से यदि बिजली संकट में कोई सुधार नही होता है तो जिले के तमाम बिजली कार्यालयों में एक महीने के बाद तालाबंदी की जायेगी. झाविमो युवा मोर्चा अध्यक्ष दिलीप चौधरी ने कहा कि बिजली विभाग झाविमो को हल्के में न ले.यदि बात नही मानी गयी तो ईंट से ईंट बजा देंगे.
बिजली जीएम ऑफिस में कोई अफसर मौजूद नहीं थे. कार्यपालक अभियंता पंकज कुमार और कनीय अभियंता आफताब आलम पहुंचे जिससे झाविमो नेताओं ने वार्ता करने से इनकार कर दिया. बाद में दोनो पक्षों में सहमति बनी की एक जुलाई, तक महाप्रबंधक के साथ वार्ता नही होती है तो उसी दिन से झाविमो GM कार्यालय में तालाबंदी कर कार्यकर्ता धरने पर बैठ जायेंगे.कार्यक्रम में योगेंद्र यादव,फातिमा अंसारी, प्रदीप रवानी,मुन्ना खान,फिरोज दत्ता,कैप्टन प्रदीप मोहन सहाय,बबली दास,बिनोद पासवान, मुनीलाल राम, कलाम खान,सलीम खान,कनहैया पांडेय,अरुण राजवंशी,अमित चौहान,गोपाल यादव, आजाद मंडल,फेनी यादव,सपन पंडित,प्रेम सोरेन,अरुण हेम्ब्रम,बिपिन चुधारी,मनोज टुडू,जाबिर अंसारी,,मनोज सिंह,अमित वर्मा,दीपक साव,लखपति सिंह समेत अन्य मौजूद थे.

जिला कांग्रेस की ओर से पदयात्रा निकाल नारेबाजी करते हुए कांग्रेसी डीसी ऑपिस पहुंचे. डीसी ऑफिस का गेट बंद था. प्रदर्शनकारी नारेबाजी करने लगे. एक प्रतिनिधिमंडल अंदर जाकर स्मार पत्र दिय. जिला अध्यक्ष ब्रजेंद्र प्रसाद सिंह के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम में एक्स मिनिस्टर ओपी लाल, जिला कार्यकारी अध्यक्ष रवींद्र वर्मा, योगेंद्र सिंह योगी, दुगार् दास, सीता राणा, राशिद रजा अंसारी, बबलू दास, सुलतान अहमद, शमशेरआलम, सरफुद्दीन अंसारी, जिला एनएसयूआई अध्यक्ष कुमार अभिरव समेत अन्य मौजूद थे.