धनबाद: कांग्रेस कैंडिडेट कीर्ति आजाद ऊँ दिनकर सेवा ट्रस्ट कार्यालय पहुंच मांगा समर्थन

धनबाद: धनबाद लोकसभा से कांग्रेस कैंडिडेट कीर्ति झा आजाद सोमवार को ऊँ दिनकर सेवा ट्रस्ट कार्यालय पहुंचे व समर्थन की अपील की. कीर्ति ने धनबाद के विकास में अपनी प्राथमिकता समेत अन्य योजना की जानकारी दी. कीर्ति ने धनबाद के विकास में उनकी क्या सहभागिता होगी उस पर चर्चा किये., इ उन्होंने दिनकर जी से अपने पुराने रिश्तों क चर्चा करते हुए कहा कि दिनकर जी के नाम से एक भवन बनाने तथा दिनकर जी की विशालकाय प्रतिमा बनाने की घोषणा की. कीर्ति जिस समय ट्रस्ट ऑफिस पहुंचे उस समय ऊँ दिनकर सेवा ट्रस्ट का नियमित बैठक ट्रस्ट के अध्यक्ष श्री एन पी सिंह के अध्यक्षता में चल रही थी. बैठक में पुरे जिले के 12 मंडल के पदाधिकारी उपस्थित थे. बैठक में मौजूद सदस्यों ने ट्रस्ट के अघिकारीयो की बैठक में अपने समाज का शत-प्रतिशत वोट कैसे पोल करें. वोटिंग में महिलाओं के भागीदारी को सुनिश्चित करने के लिए प्रेरित करने आदि मुद्दों पर विचार विमर्श हुआ. ट्रस्ट की ओर से हर मंडल में एक टीम बनाकर हर घर-घर में मतदान पर्ची पहुंचाना तथा वृद्ध तथ अस्वस्थ महिला पुरुष को मतदान केंद्र तक पहुंचाने की जिम्मेदारी होगी.जरूरत पडने पर मंडल के अध्यक्ष और सचिव वाहनों का व्यवस्था करेंगे.