- टायर फटने के कारण टैंकर एक ट्रैक्टर से टकरायी
- डीजल लोड टैंकर धू-धू कर जलने लगी
- फायर बिग्रेड की दमकल ने आग पर काबू पाया
धनबााद: राजगंज पुलिस स्टेशन एरिया के डोमनपुर गांव के समीप जीटी रोड पर शुक्रवार को भारत पेट्रोलियम (बीपीसीएल) के एक टैंकर में अग लग गयी. बीच रोड पर टैंकर धू-धूर कर जलने लगा.जीटी रोड की दोनों लेन जाम हो गयी. सूचना पाकर मौके पर पहुंची फायर बिग्रेड की दमकल ने आग पर काबू पाया. टैंकर ड्राइवर व खलासी भी आग में झुलस गये हैं.

बीपीसीएल का टैंकर पश्चिम बंगाल के 24 परगना बजबज से डीजल लेकर बिहार के नावागर जा रहा था. डोमनपुर के नजदीक जीटी रोड पर अचानक टैंकर का टायर ब्रस्ट कर गया.टायर फटने से टैंकर अनकंट्रोल होकर ट्रैक्टर से टकरा गया. टैंकर में आग लग गयी.टैंकर ड्राइवर शिबू मल्लिक व खलासी जावेद अंसारी गंभीर रूप से घायल हो गये. दोनों का लोकल हॉस्पीटल में प्राइमरी टीटमेंट किया. डॉक्टरों ने गंभीर हालत को देख कोलकाता रेफर कर दिया है.
ट्रैंकर में आग तेजी से फैल रही थी. डोमनपुर बस्ती के लोग डर से अपने-अपने घरों से निकल कर बाहर आ गये जीटी रोड की दोनों लेन भी जाम हो गई.राजगंज पुलिस मौके पर पहुंच फायर बिग्रेड की सूचना दी. मौके पर पहुंची फायर बिग्रड की दमकल स्टाफ ने लगभग दो घंटे तक कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया. टैंकर में आग बुझने पर जीटी रोड पर ट्रैफिक सामान्य हुआ.
[video width="400" height="290" mp4="https://www.threesocieties.com/wp-content/uploads/2019/10/VID-20191018-WA0043-1.mp4"][/video]