Jharkhand: बीजेपी प्रसिडेंट अमित शाह ने रघुवर के लीडरशीप पर मुहर लगायी, जामताड़ा से जोहार जन आशीर्वाद यात्रा का किया शुभारंभ

सेंट्रल में मोदी जी सरकार बनायी, झारखंड में फिर बहुमत देकर रघुवर दास को CM बनायें रघुवर दास के नेतृत्व में झारखंड में पांच साल में बहुत काम हुआ जामताड़ा:बीजेपी प्रसिडेंट व सेंट्रल होम मिनिस्टर अमित शाह ने झारखंड में सीएम रघुवर दास के लीडरशीप पर मुहर लगा दी है.अमित शाह ने कहा है कि रघुवर दास के नेतृत्व में पांच साल के दौरान झारखंड में काफी काम हुआ है. अगल पांच साल में बहुत काम करना है.संथाल परगना की 18 सीटों पर बीजेपी को जितायें और फिर से रघुवर दास के नेतृत्व में राज्य में बहुमत की सरकार बनाये.जिस तरह लोकसभा चुनाव झारखंड की जनता ने 14 में 12 सीटे देकर नरेंद्र मोदी जी को फिर से पीएम बनाया उसी तरह राज्य में दो तिहाह से बहुमत देकर रघुवर दास को फिर से सीएम बनायें.शाह बुधवार को जामताड़ा में जामताड़ा से ‘जोहार जन आशीर्वाद यात्रा’ शुभारंभ करने के बाद आयोजित सभा को संबोधित कर रहे थे. अमित शाह ने अपने संबोधन शुरू करने से पहले लोगों से भारत माता की जय के नारा लगावाये. उन्होंने कहा यह सिद्धो कान्हू की धरती है,यह बाबा बैद्यनाथ की धरती है,मां चंचला की भूमि है. स्वतंत्रता संग्राम यही से आरंभ हुई थी. उन्होंने लोगों से अपील की कि वे फिर से रघुवर की सरकार बनायें. राज्य में विकास की गंगा बहेगी.झारखंड विधानसभा चुनावों में पूर्ण बहुमत की सरकार बनाने के उद्देश्य से इस यात्रा की शुरुआत की गयी है. भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि यह यात्रा तीन चरणों में झारखंड के सभी विधानसभा क्षेत्रों में घूमेगी और राज्य में फिर एक बार भाजपा की पूर्ण बहुमत की सरकार बनाकर राजधानी रांची लौटेगी. उन्होंने लोगों से कहा कि आपने केंद्र में नरेंद्र मोदी की सरकार बनायी है.झारखंड में एक बार फिर रघुवर दास की सरकार बना दीजिये.ये दोनों सरकारें मिलकर झारखंड को नंबर वन स्टेट बना देंगी. बहुमत प्राप्त कर बीजेपी सत्ता में आयी तो तो रघुवर दास ही सीएम बनेंगे.रघुवर दास को आशिर्वाद दिजीए. अटल जी ने झारखंड को बनाया, मोदी दी ने सवांरा उन्होंने कहा कि झारखंड अलग राज्य की मांग थी,कांग्रेस ने नही दिया.पीएम बनते ही अटल बिहारी वाजपेयी ने अलग राज्य बनाया.अब पीएम नरेंद्र मोदी झारखंड को संवारने का काम किया है. यह डबल इंजन की सरकार के कारण संभव हुआ.ऊपर मोदीजी की सरकार है और नीचे रघुवर दास की.रघुवर दास के नेतृत्व में 2014 में बहुतम वाली सरकार सरकार बनी.पहले झारखंड नक्सलवाद से ग्रसित था और आज नक्सलवाद से मुक्ति की ओर हैं.पांच साल में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र की भाजपा सरकार ने झारखंड को एक लाख, 45 हजार, 343 करोड़ देना का काम किया है.रघुवर दास के नेतृत्व में झारखंड में सरकार बनने के बाद एक से पांच क्लास तक अलचीकी भाषा में पढ़ाई शुरू की गई.देवघर में एम्स और दुमका में मेडिकल कॉलेज का निर्माण हो रहा है.डाकिया योजना के तहत आदिवासियों के घर में हर महीने 35 किलो अनाज पहुंचाई जा रही है. मोदी जी और रघुवर दास जी के नेतृत्व में झारखण्ड में कई विकास के कार्य हुए हैं.4.5 लाख घर, 35 लाख शौचालय और झारखंड के लोगों को 5 लाख का मुफ्त इलाज योजना मिला। लुगुबुरु पहाड़ पर लगने वाले मेला को राजकीय महोत्सव घोषित किया. जम्मू-कश्मीर भारत का अभिन्न अंग जम्मू-कश्मीर भारत का अभिन्न अंग, सिर्फ वोट के लिए कांग्रेस, झामुमो ने 370 का विरोध किया श्री शाह ने कहा वर्ष 2004-14 के बीच कांग्रेस को केंद्र में 10 साल सरकार तक चलाने का मौका मिला.कांग्रेस ने 13वें वित्त आयोग में मात्र 55,200 करोड़ रुपये झारखंड को दिये थे. नरेंद्र मोदी की सरकार ने 14वें वित्त आयोग में 1,45,345 करोड़ रुपये झारखंड को दिये. यह यूपीए सरकार के कार्यकाल में मिले धन का करीब तीन गुणा है.होम मिनिस्टर ने कहा कि पीएम मोदी जी ने अनुच्छेद 370 हटाकर कश्मीर को भारत का अभिन्न अंग बनाया, तो विपक्षियों को परेशानी होने लगी.कांग्रेस और झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) ने संसद में इसके विरोध में वोट किया. श्री शाह ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी से यह स्पष्ट करने के लिए कहा कि वे आर्टिकल 370 हटाने के पक्ष में हैं या उसके विरोध में.उन्होंने कहा,जब हमने सर्जिकल स्ट्राइक की तो राहुल गांधी विरोध करने लगे.एयर स्ट्राइक की,तो वे प्रमाण मांगने लगे. जवाहर लाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू) में भारत विरोधी नारे लगते हैं, तो वो उनके साथ जाकर खड़े हो जाते हैं. राहुल को यह तय करना चाहिए कि वह किस दिशा में जाना चाहते हैं और इससे देश की जनता को भी अवगत कराना चाहिए.अब झारखंड की जनता को तय करना है कि मोदी जी, जिन्होंने आर्टिकल 370 और 35A हटाया है, उनके साथ रहना है या जिन्हें आर्टिकल 370 चाहिए, उनके साथ रहना है. झारखंड को लूटने के लिए बन रहा है ठगंबंधन,संथाल से जेएमएम को मुक्त करें:रघुवर सीएम रघुवर दास ने देश के महान समाजसुधारक ईश्वरचंद्र विद्यासागर का नाम लेकर अपने संबोधन की शुरुआत की. सीएम ने कहा कि जामताड़ा विद्यासागर की कार्यस्थली रही है. इस धरती को प्रणाम करते हैं.संताल को वीरों की धरती है.सीएम ने सिदो-कान्हो, चांद-भैरव समेत सभी शहीदों को याद किया. सीएम ने संताल की जनता की तरफ से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह को बधाई दी. उन्होंने कहा कि झारखंड की जनता ने 2014 के विधानसभा चुनाव में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम पर वोट दिया था.प्रधानमंत्री ने झारखंड के संपूर्ण विकास के लिए जनता से पूर्ण बहुमत की सरकार बनाने का समर्थन मांगा था. पूर्ण बहुमत की सरकार बनी. सीएम ने कहा कि राज्य में साढ़े चार साल में ही गोविंदपुर-साहिबंगज सड़क का निर्माण हुआ है. साहिबगंज में बंदरगाह बना है.मुख्यमंत्री कृषि आशीर्वाद योजना के तहत किसानों को पांच-पांच हजार रुपये दी जा रही है. सीएम ने कहा कि झारखंड नामधारी पार्टी की सरकारों ने झारखंड और संताल को लूटने का काम किया है.राज्य में जब-जब भाजपा की सरकार बनी आदिवासियों की सुध ली गई. झामुमो के भी सीएम बने हैं, लेकिन उन लोगों ने संताली भाषा को प्राथमिकता नहीं दी. सरकार ने संताल भाषा में शिक्षा शुरू की है. विपक्ष का काम सिर्फ भाजपा को बदनाम करना है. झामुमो के नेता सीएम बनने के बाद जनता की भलाई करने के बजाय घर भरने का काम किया.लीज घोटाला किया.झामुमो ने संताल के लिए कुछ नहीं किया.झारखंड को लूटने के लिए ठगबंधन बन रहा है.इसलिए संताल परगना से झारखंड मुक्ति मोर्चा को मुक्त करें. झामुमो कभी विकास की बात नहीं करता है. उन्होंने कहा कि संताल परगना के हर घर में बिजली- पानी, सबको आवास, किसानों को योजना की राशि, सबको शौचालय सहित अन्य लाभ दिये गये हैं. 70 सालों से गोड्डा के लोगों ने रेल नहीं देखा था. हमारी डबल इंजन की सरकार रेल लायी.अभी कल ही रेलमंत्री पीयूष गोयल और गोड्डा एमपी डॉ निशिकांत दुबे ने यात्री ट्रेन का संचालन शुरू करवाया.ये सारे विकास तभी संभव हो पाये हैं,जब राज्य में डबल इंजन की सरकार है.मजबूत और स्थिर सरकार से ही विकास संभव है. पीएम नरेंद्र मोदी जी ने जनता से जो वादा किया था,वह साकार हो रहा है.इतने दिनों तक उपेक्षित रहा संताल परगना अब बंदरगाह के चालू हो जाने से विश्व से जुड़ गया है.प्रधानमंत्री किसान योजना के तहत केंद्र व राज्य दोनों का लाभ मिल रहा है.35 लाख किसानों को झारखंड सरकार ने तीन हजार करोड़ की राशि दी है.केंद्र सरकार ने 2100 करोड़ दे रही है. इस तरह कुल 51 हजार करोड़ की राशि 35 लाख किसानों को दिया जा रहा है.झारखंड देश का पहला राज्य है,जो गैस के साथ चूल्हा मुफ्त दे रहा है.यही नहीं, सरकार डबल सिलिंडर भी दे रही है. इस तरह कई कल्याणकारी योजनाएं चल रही हैं. इसका सीधा फायदा लोगों को मिल रहा है. एक बार फिर आप आशीर्वाद दें,बाकी अधूरे काम को पूरा करेंगे और झारखंड को स्वावलंबी, समृद्ध, खुशहाल और स्वाभिमानी बनायेंगे. प्रधानमंत्री मोदी और गृह मंत्री अमित शाह नेतृत्व में देश इतिहास रच रहा है: अर्जुन मुंडा सेंट्रल मिनिस्टर अर्जुन मुंडा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह नेतृत्व में देश इतिहास रच रहा है. झारखंड का तेजी से विकास हो रहा है. उन्होंने हिंदी के साथ संताली में भी भाषण दिया. जोहार जनआशीर्वाद यात्रा को सफल बनाने और झारखंड में फिर से भाजपा की सरकार बनाने के लिए जनता का समर्थन मांगा. झंडा दिखा जोहार जनआशीर्वाद यात्रा का शुभारंभ किया बीजेपी प्रसिडेंट अमित शाह ने जनसभा को संबोधित करने के बाद पार्टी का झंडा दिखाकर जनआशीर्वाद यात्रा शुरू की.सीएम रघुवर दासयात्रा के लिए बने रथ पर सवार थे.मौके पर बीजेपी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सह विधानसभा चुनाव प्रभारी ओम माथुर, सह प्रभारी नंद किशोर यादव, बीजेपी अनुसूचित जाति मोर्चा के अध्यक्ष रामविचार नेताम,प्रदेश संगठन महामंत्री धर्मपाल,महामंत्री अनंत ओझा,एमपी निशिकांत दूबे,संजय सेठ,अन्नपूर्णा देवी सुनील सोरेन, मंत्री लुइस मरांडी,रणधीर सिंह, मंत्री राज पालीवार, मंत्री अमर बाउरी, राज सिन्हा, फूलंचंद मंडल, जियाडा डायरेक्टर सत्येंद्र कुमार समेत अन्य मौजूद थे. बीजेपी नेताओं व कार्यकर्ताओं ने जामताड़ा हैलीपैड पर गृहमंत्री का जोरदार स्वागत किया.गृहमंत्री और मुख्यमंत्री ने जोहार जनआशीर्वाद यात्रा शुरू करने से पहले जामताड़ा में मां काली का आशीर्वाद प्राप्त किया.होम मिनिस्टर नई दिल्ली से विशेष विमान से बुधवार को रांची पहुंचे.बिरास मुंडा एयरपोर्ट पर सीएम रघुवर दास ने होम मिनिस्टर का स्वागत किया.होम मिनिस्टर सीएम के साथ एयरपोर्ट से हेलीकॉप्टर पर सवार होकर जामताड़ा पहुंचे.