धनबाद:BCCL गोविंदपुर एरिया के जीएम ऑफिस में बाइक सवार क्रिमिनलों ने की फायरिंग, जांच में जुटी पुलिस

धनबाद: बीसीसीएल गोविंदपुर एरिया के जीएम ऑफिस में शनिवार को दिनदहाड़े बाइक सवार नकाबपोश क्रिमिनलों ने दर्जन भर राउंड फायरिंग की. फायरिंग कर बाइक सवार आराम से निकल गये. इस दौरान ऑफिस में अफसर व स्टाफ दुबके रहे. किसी ने बाइक व नंबर तक नहीं देखा. घटना की सूचना पाकर डीएसपी मनोज कुमार, कतरास पुलिस स्टेशन ऑफिसर इंचार्ज संजय कुमार,धर्माबांध, सोनारडीह पुलिस आउट पोस्ट के इंचार्ज जीएम ऑफिस पहुंचकर जीएम सुनील निगम से जानकारी ली व मामले की छानबीन की है. बताया जाता है कि बीसीसीएल अफसरों पर दहशत फैला अपनी दबंगता के काम निकालने के लिए फायरिंग की गयी है. धर्माबांध आउट पोस्ट एरिया में बीसीसीएल के गोविंदपुर जीएम ऑफिस में घुसे क्रिमिनलों ने पिस्टल लहराते हुए फायरिंग की. जीएम के चैंबर से सेट उनके प्राइवेट सेकरेटरी के चैंबर व बाहर गोलियां फायर की गयी. क्रिमिनल 15 मिनट में चार राउंड फायरिंग किये और धमकी देकर आराम से निकल गये. इस दौरान ऑफिस में मौजूद लोग छुप गये और बाहर खड़े लोग भाग निकले. जीएम के सेकरेटरी के चैंबर की दावील व छत पर और बाहर गोली के कई निशान मिले हैं. पुलिस फायर की गयी आधा दर्जन गोलियां भी मौके से बरामद की है. सीआइएसफ के अफसर भी मौक पर पहुंचकर छानबीन की. बीसीसीएल के अफसर व स्टाफ फायरिंग मामले में कुछ खुलकर बोलने से बच रहे हैं.