- ऑफिस खुलते ही कस्टमर बनकर घुसे क्रिमिनल
- लूटपाट का विरोध करने पर कंपनी अफसर को जख्मी किया
- मुजफ्फरपुर में फाइनेंस कंपनी का ऑफिस खुलते ही ग्राहक बन घुसे अपराधी, 17 लाख लूटकर फरार
मुजफ्फरपुर: क्रिमिनलों ने सदर पुलिस स्टेशन एरिया के गोबरसही श्री राम फाइनेंस ट्रांसपोर्ट कम्पनी लिमिटेड के ऑफिस में शुक्रवार को धावा बोलकर 17 लाख रुपये लूट लिये. क्रिमिनलों ने लूटपाट का विरोध करने पर कंपनी के अफसर अजीत कुमार को पिस्टल के बट से मार कर जख्मी कर दिया.क्रिमिनलों का दल कैश लूटकर अपनी बाइक से भाग निकले. सूचना मिलते ही डीएसपी राम नरेश पासवान और सदर थानाध्यक्ष घटनास्थल पर पहुंच कर मामले की छानबीन की. फाइनेंस कंपनी की ऑफिस के अंदर व बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे को खंगाल, क्रिमिनलों की पहचान की कोशिश की गयी.
फाइनेंस कंपनी के ऑफिस खुलने के 45 मिनट के बाद तीन क्रिमिनल कस्टमर बनकर अंदर घुसे. क्रिमिनलों ने पिस्टल के बल पर कंपनी के अफसर व स्टाफ को कब्जे में ले लिया. क्रिमिनल कंपनी ऑफिस में रखे कैश खोजने लगे. कैस के बारे में जब किसी ने कुछ नहीं बताया तो एक क्रिमिनल ने कैशियर निहारिका पर पिस्टल तान गोली मारने का धमकी देकर करेंसी चेस्ट की चाबी ले ली. कंपनी के चेस्ट में उस समय 15 लाख रुपये थे, जो ये कैश डिलवरी कंपनी सीएमएस को देने के लिए रखे गये थे. क्रिमिनलों ने चेस्ट से 15 लाख कैश निकाल लिया. क्रिमिनलों ने बाद में दूसरे करेंसी चेस्ट में रखे दो लाख रुपये भी निकाल लिये. क्रिमिनलों ने17 लाख रुपये लूटकर भाग निकले. कंपनी के कर्मचारियों को शोर मचाने पर जान मारने की धमकी दी थी. क्रिमिनलों के भागने के बाद कर्मचारियों ने शोर मचाना शुरु किया. आसपास के लोगों की भीड़ जुटी व पुलिस भी पहुंच गयी.
दो दिनों के अंदर लूट की तीसरी घटना
मुजफ्फरपुर टाउन में दो दिनों के अंदर लूट की यह तीसरी घटना है.अहियापुर में गुरुवार को दिनदहाड़े लुटेरों ने भारत फाइनेंस इनक्लूजन बैंक के ब्रांच मैनेजर से 12.45 लाख व साहेबगंज में बिजनसमैन से ढाई लाख रुपये लूट लिये थे.