गोड्डा: एमपी निशिकांत दूबे के काफिला में घुसे कट्टा व गोली के साथ एक संदिग्ध युवक पकड़ाया, तीन भागे

गोड्डा: ग्रामीणों ने एमपी व बीजेपी कैडिडेट निशिकांत दुबे के महागामा ब्लॉक के विश्वासखानी गांव में प्रचार काफिले में घुसने वाले एक संदिग्ध युवक को लोडेड देशी कट्टा के साथ धर दबोचा. युवक के तीन साथी भागने में सफल रहे. आर्म्स के साथ पकड़े गये युवक को पुलिस के हवाले कर दिया गया है. ग्रामीणों ने एमसपी के प्रचार काफिले में दो बाइक पर चार संदिग्ध युवकों को देख उसे पकडऩे का प्रयास किया ते वो लोग भागने लगे. ग्रामीणों ने खदेड़ कर एक युवक को पकड़ लिया. पकड़े गए युवक का नाम मोहम्मद अनीस उर्फ कारू है,जो पास के ही कोरियाना गांव का रहने वाला है. गांव में उपस्थित छात्र चेतना संगठन के योद्धा प्रखंड अध्यक्ष सोनी पासवान अपने संगठन के कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर विचार विमर्श कर रहे थे. एमपी के काफिले में भीड़ में एक देसी कट्टा लेकर बाइक सवार चार युवक आये. प्रखंड अध्यक्ष सोनी पासवान को शक हुआ तो वे लोग बाइक सवार को पकड़ने का प्रयास किया. बाइक सवार भागने लगे. छात्र चेतना संगठन के कार्यकर्ताओं ने एक को तो पकड़ लिया लेकिन भीड़ का फायदा उठा तीन अन्य वहां से भाग निकले.