पटना। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर पिछलेतीन-चार दिनों अपने निधन की खबर से आहत बिहार कोकिला पद्मभूषण शारदा सिन्हा ने अपनी मौत की झूठी सूचना का जोरदार खंडन किया है। उन्होंने इस तरह की खबरों से खुद के आहत होने की व्यथा अपने फेसबुक पेज पर शेयर की है।
यह भी पढ़ें:Youtuber Manish Kashyap को 26 जून को बेतिया कोर्ट में पेश कराने के आदेश
और भी पढ़ें
- JSSC-CGL पर हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, रद्दीकरण का आदेश निरस्त; 2000 अफसरों को राहत
- पटना में STF का बड़ा एनकाउंटर: पैक्स अध्यक्ष हत्याकांड के 3 आरोपी ढेर
- 1150 जिलेटिन, 1064 डेटोनेटर और 38 हथियार बरामद, बंगाल STF की बड़ी कार्रवाई
- धनबाद: शराब पार्टी के बाद मुन्ना पांडेय की हत्या, 20 हजार लूटने वाले दो गिरफ्तार
उन्होंने कहा-मन बहुत दुखी है। शारदा सिन्हा जिंदा है। चाहें तो राजेन्द्र नगर आवास पर आकर देख सकते हैं। वैसे मरने के बाद तो चली जाऊंगी, देख नहीं पाऊंगी कि लोग मेरे नहीं रहने पर कैसे दुखी होते हैं। तो जिंदा रहते ही अपनी मौत के बाद की स्थिति कुछ लोग दिखा रहे हैं। पंकज त्रिपाठी अभिनीत फिल्म कागज में मैंने एक गीत गाया है-सरकार विधवा बनौले कि पति मोरे जिंदा रे सखिया...। आज यह गीत खुद पर ही साकार होते देख रही हूं।
तीन साल में तीन बार फैलाई गई मौत की अफवाह
पिछले तीन साल में यह तीसरी बार है जब फेसबुक समेत अन्य सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर उनके निधन की सूचना कुछ लोगों ने पोस्ट कर दी। वर्ष 2020 में कोरोना काल में इंस्पेक्टर शारदा सिंह का निधन हुआ तो इस सूचना के साथ शारदा सिन्हा की फोटो पोस्ट की गई। फिर 2022 में 5 सितंबर को उनके निधन की झूठी खबर चली। उसके बाद दुख तथा शोक संवेदना जाहिर करनेका सिलसिला आरंभ हो गया। इस सूचना की बगैर पुष्टि किए उनके पुत्र अंशुमन सिन्हा समेत अन्य परिजनों को फोन कर लोग जीवित शारदा जी के नहीं रहने पर अपनी संवेदना भी जताने लगे।
पार्श्व गायिका शारदा राजन का हुआ है निधन
वर्तमान घटना यह है कि मुंबई में पार्श्वगायिका शारदा राजन का निधन हो गया। सोशल मीडिया पर उनकी जगह शारदा सिन्हा की फोटो लगाकर निधन की जानकारी किसी ने पोस्ट कर दी। इस झूठी सूचना के बाद फिर पद्मभूषण शारदा सिन्हा समेत उनका परिवार परेशान हो गया। असल में शारदा सिन्हा पूरी तरह स्वथ्य हैंऔर हाल ही में मायके, सुपौल जिला के हुलास गांव से पटना आवास लौटी हैं। अपनी विदाई के दृश्य का वीडियो भी उन्होंने फेसबुक पेज पर डाला है। शुक्रवार को उनके पुत्र अंशुमन ने भी फेसबुक पर लाइव आकर ऐसी झूठी अफवाह फैलानेवालों की जमकर निंदा की।