नई दिल्ली। Renault Kiger की लॉन्च से पहले इसका एक टीजर जारी किया गया है। वर्ष 2020 की नवंबर महीने में इस कार के कॉन्सेप्ट वर्जन बतौर शोकार कंपनी की ऑफिसियल वेबसाइट पर प्रदर्शित किया गया था।
फ्रांस की प्रमुख वाहन निर्माता कंपनी Renault ने हाल ही में अपनी सबसे किफातयी सब कॉम्पैक्ट एसयूवी Kiger से पर्दा उठाया था। कंपनी इस एसयूवी को ऑफिसियल तौर पर आगामी 28 जनवरी को पेश करने वाली है। ऐसा माना जा रहा है कि इसका प्रोडक्शन वर्जन काफी हद तक कॉन्सेप्ट जैसा ही होगा। इस एसयूवी को CMF-A+ प्लेटफॉर्म पर तैयार किया गया है। कहा जा रहा है कि साइज में यह Magnite जितनी ही बड़ी होगी। इसकी लंबाई 3994 mm, चौड़ाई 1758 mm और उंचाई 1572 mm है। इस कार में 2500 mm लंबा व्हीलबेस दिया गया है।
1.0 लीटर की क्षमता का नेचुरल एस्पायर्ड और टर्बो पेट्रोल इंजन
Renault Kiger में कंपनी उसी इंजन का प्रयोग कर रही है, जो कि Magnite में इस्तेमाल किया गया है। बताया जा रहा है कि कंपनी इसमें 1.0 लीटर की क्षमता का नेचुरल एस्पायर्ड और टर्बो पेट्रोल इंजन का प्रयोग करेगी। इसका नेचुरल एस्पायर्ड इंजन 72 PS की पावर और 96 Nm का टॉर्क जेनरेट करता है। इसका टर्बो इंजन 100 PS की पावर और 160 Nm का टॉर्क जेनरेट करता है। यह एसयूवी मैनुअल और ऑटोमेटिक ट्रांसमिशन, दोनों गियरबॉक्स के साथ उपलब्ध होगी।
नये और आधुनिक फीचर्स
Renault Kiger एसयूवी में भी कंपनी नये और आधुनिक फीचर्स को शामिल करेगी। इसमें 8 इंच का ट्च स्क्रीन इंफोटेंमेंट सिस्टम के साथ 7 इंच का डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, LED प्रोजेक्टर हेडलैंप, क्रूज कंट्रोल, स्टीयरिंग माउंटेड कंट्रोल, वॉयस रिकॉग्नाइजेशन टेक्नोलॉजी, पुश बटन स्टार्ट एंड स्टॉप और ऑटोमेटिक क्लामेट कंट्रोल जैसे फीचर्स मिलेंगे।
सेफ्टी फीचर्स
कंपनी इसमें 360-डिग्री कैमरा, एंटी लॉक ब्रेकिंग सिस्टम (ABS), इलेक्ट्रॉनिक ब्रेकफोर्स डिस्ट्रीब्यूशन (EBD), सराउंड व्यू मिरर, टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम, ISOFIX चाइल्ड सीट एंकर, सीट बेल्ट रिमाइंडर, हाई स्पीड अलर्ट और पार्किंग सेंसर जैसे फीचर्स दे सकती है। इस कार का प्रोडक्शन तमिलनाडु स्थित Renault-Nissan के एलाइंस प्लांट में किया जायेगा। कंपनी इसमें ज्यादार स्थानीय कंपोनेंट्स का प्रयोग करेगी, ताकि इसकी प्राइस को कम से कम रखा जा सके।
और भी पढ़ें
- BCCL CMD के निजी सचिव को लगी चाकू, वित्त अधिकारी के मोबाइल से भी उलझी गुत्थी
- धनबाद: BCCL अस्पताल के 14 करोड़ के टेंडर पर बवाल, 339 ठेकेदार अयोग्य!
- धनबाद में डॉक्टरों की बहाली: विशेषज्ञों को ₹1.05 लाख वेतन, 4 नवंबर को इंटरव्यू
- SAIL: बोकारो-बर्नपुर के दो वरिष्ठ अफसर SISD में ट्रांसफर, 3 साल की नियुक्ति
Renault Kiger का इनसे है मुकाबला
इंडियन मार्केट में लॉन्च होने के बाद Renault Kiger मुख्य रूप से Kia Sonet, Hyundai Veneu और Tata Nexon जैसी गाड़ियों को टक्कर देगी। फिलहाल बाजार में Nissan Magnite ने धूम मचा रखी है।लोग इस एसयूवी को खूब पसंद कर रहे हैं।