धनबाद। बीसीसीएल के नये सीएमडी मनोज कुमार अग्रवाल होंगे। लोक उद्यम चयन बोर्ड ने 12 जून को इंटरव्यू के बाद के बाद मनोज कुमार अग्रवाल की नियुक्ति की अनुशंसा की है। वर्तमान में श्री अग्रवाल बीसीसीएल में डीटी (पीपी) के पद पर कार्यरत हैं। कोल मिनिस्टरी और कोल इंडिया से आदेश जारी होने के बाद श्री अग्रवाल सीएमडी का पदभार ग्रहण करेंगे।

ADVERTISEMENT

यह भी पढ़ें:Ahmedabad Plane Crash: एयर इंडिया हादसे में हताहतों के परिवारों को एक-एक करोड़ देगा टाटा ग्रुप

बीसीसीएल सीएमडी पद के लिए इंटरव्यू में में विभिन्न कंपनियों के 11 अफसर शामिल हुए थे। इनमें मनोज कुमार अग्रवाल का सलेक्शन किया गया है। अभी बीसीसीएल के सीएमडी समीरन दत्ता हैं। श्री दत्ता का जुलाई में रिटायरमेंट है। ऐसे में अगस्त माह में नये सीएमडी मनोज कुमार अग्रवाल पदभार ग्रहण करेंगे।
उल्लेखनीय है कि श्री अग्रवाल ने 27 जनवरी, 2025 को बीसीसीएल में डीटी का पदभार संभाला था। उन्होंने धनबाद आईएसएम से खनन अभियांत्रिकी में डिग्री प्राप्त की है। उन्होंने सीसीएल और एनसीएल में विभिन्न पदों पर कार्य किया है।