नई दिल्ली। झारखंड बीजेपी के कद्दावर लीडर व धनबाद के ढुलू महतो दिल्ली स्थित आवास पर बुधवार को राजनीतिक सरगर्मी बनी रही। दो एमपी व एक एक्स एमपी शाम को ढुलू महतो के सरकारी आवास पहुंचे थे।
यह भी पढ़ें:Jharkhand : नेमरा में होगा दिशोम गुरु शिबु सोरेन का श्राद्धकर्म, गांव में रहकर सीएम हेमंत निभा रहे हैं बेटे का फर्ज
आज दिल्ली स्थित आवास पर पूर्व सांसद आदरणीय श्री रविंद्र कुमार राय जी, चतरा के सांसद श्री कालिचरण सिंह जी, राज्यसभा सांसद श्री @AdityaPdSahu जी एवं मुंडा जी से आत्मीय स्वागत किया।
सभी वरिष्ठजनों के साथ संगठनात्मक विषयों एवं जनसेवा से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर सार्थक चर्चा हुई। आप… pic.twitter.com/JbxfBt5WnJ— ढुलू महतो (@dhullu_mahto) August 6, 2025और भी पढ़ें
- सीवान में पटाखा कारोबारी के घर भीषण ब्लास्ट, दो घंटे तक धमाके; पांच की मौत
- Dhanbad: झरिया में आज ‘एक शाम देश के नाम’, जुटेंगे देशभर के दिग्गज कवि
- 25 साल बाद चारा घोटाला का आरोपित गिरफ्तार, नेपाल में छिपा था सत्येंद्र कुमार
- 7 लाख के इनामी माओवादी दंपती ने कोलकाता में किया सरेंडर, AK-47 और INSAS सौंपी
झारखंड बीजेपी के कार्यकारी अध्यक्ष डॉ. रविन्द्र कुमार राय, चतरा एमपी काली चरण सिंह व राज्यसभा एमपी आदित्य साहू एकसाथ ढुलू महतो के आवास पहुंचे। ढुलू ने तीनों नेताओं का आत्मीय स्वागत किया। धनबाद एमपी ने तीनों सीनीयर नेताओं के साथ संगठनात्मक विषयों एवं जनसेवा से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर सार्थक चर्चा की।
झारखंड के तीन सीनीयर लीडर्स का धनबाद एमपी के आवास पर जुटान को लेकर दिल्ली से रांची व धनबाद तक राजनीयिक कयास लगाये जा रहे हैं। बीजेपी संगठन की मजबूती को लेकर तरह-तरह की राजनीतिक चर्चा हो रही है। उल्लेखनीय है कि उक्त तीनों सीनीयर नेताओं से ढुलू महतो का राजनीतिक के साथ-साथ पारिवारिक संबंध भी है।