- अक्षय कुमार की फिल्म 'स्पेशल 26' की तरह लाखों की ठगी
पटना। बिहार के लखीसारय में बालू बिजनसमैन संजय सिंह के घर पर सोमवार की दोपहर इनकम टैक्स बनकर आये कुछ लोगों ने 25 लाख रुपये कैश और 10 लाख रुपये के जेवरात की ठगी कर ली है। मामले की सूचना मिलते ही एसपी सुशील कुमार की निगरानी में एसडीपीओ रंजन कुमार और कबैया थानाध्यक्ष राजीव कुमार मौके पर पहुंचे व घटना की जांच की।
बिहार: बेगुसराय के स्टूडेंट ने निकाली गूगल में गलती, कंपनी ने मीनी चूक, मिलेगा लाखों रुपये का प्राइज
और भी पढ़ें
- Dhanbad: कतरास में लिलौरी स्थान के पुजारी की हत्या, घर में मिला शव
- दरभंगा स्नातक सीट पर बड़ा उलटफेर! RJD के अनिल झा ने BJP के सर्वेश कुमार को हराया
- बिहार MLC चुनाव: BJP को 3 सीटें, पटना में 30 साल बाद हारी, RJD ने मारी बाजी
- धनबाद: लिंग जांच व अवैध गर्भपात का आरोप, युवती की मौत, 2 डायग्नोस्टिक सेंटर सील

पुलिस बालू बिजनसमैन के घर और टाउन में लगे सीसी कैमरे की फुटेज की जांच कर फरार स्कार्पियो और उस पर सवार लोगों तक पहुंचने की कार्रवाई में जुटी है। लाखों कैश व ज्वेलरी की ठगी कर स्कार्पियो सवार ठगों के सिकंदरा की ओर भागने के संकेत पुलिस को मिले हैं।
आइटी की फरजी टीम पहुंची थी रेड करने
लखीसराय जिले के कबैया पुलिस स्टेशन एरिया अंतर्गत मेन रोड पर पंजाब नेशनल बैंक की ब्रांच के समीप बालू कारोबारी संजय सिंह का आलीशान घर है। संजय के घर के मेन गेट के पास एक उजले रंग की स्कार्पियो (बीआर- 09 पीए 0918) आकर रुकी। घर के सीसीटीवी फुटेज में जो फोटो कैद हुई उसके अनुसार पांच पुरुष और दो महिला घर के अंदर घुसे। संजय सिंह के अनुसार उनमें से एक ने उनकी वाइफ से बोला कि हमलोग इनकम टैक्स से आये हैं। आपके घर में इलिगल आर्म्स आदि की जानकारी मिली है। इसके बाद घर के सभी सदस्यों से मोबाइल ले लिया। सभी को एक जगह बैठा दिया। वाइफ से गोदरेज का चाबी लेकर गोदरेज खोलकर उसमें रखा 25 लाख रुपये कैश और लगभग 10 लाखों की ज्वेलरी निकाल लिया।
पूछने पर उन लोगों ने बताया कि आप इनकम टैक्स ऑफिस लखीसराय आइये वहीं पर रुपये की गिनती और ज्वेलरी का मिलान होगा। इसके बाद सभी घर से निकल गये। संजय सिंह ने जब लखीसराय आइटी ऑफिस जाकर जानकारी ली तो वहां बताया गया कि किसी तरह का कोई रेड नहीं पड़ी है। इसके बाद संजय सिंह ने पूरी घटना की जानकारी पुलिस को दी।