- पत्रकार को भी झूठे आरोप में फंसा रही रांची पुलिस
- घूसखोरी के आरोप में जेल गयी थी सब इंस्पेक्टर मीरा सिंह
रांची। झारखंड के एक्स सीएम व बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष एवम पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने हेमंत सोरेन गवर्नमेंट पर एक बार फिर हमला बोला है। उन्होंने घुसखोरी के आरोप में जेल गयी चार्जशीटेड सब इंस्पेक्टर मीरा सिंह को रांची के तपुदाना के थानेदार बनाये जाने पर सरकार व पुलिस महकमा को कटघरे में खड़ा किया है।
यह भी पढ़ें:Jharkhand: एक्स मिनिस्टर अमर बाउरी, रणधीर सिंह, नीरा यादव, लुईस मरांडी और नीलकंठ मुंडा पर दर्ज होगी PE
और भी पढ़ें
- लालू की गाड़ी समझकर नीतीश की कार में बैठीं नीलम! अनंत सिंह का बड़ा खुलासा
- सुप्रीम कोर्ट का बड़ा सवाल: घटती प्रजनन दर के बीच दो बच्चों की नीति कितनी जायज?
- धनतेरस 2026 पर शुक्र गोचर और शुक्र प्रदोष का दुर्लभ संयोग, जानें शुभ मुहूर्त
- धनबाद में मिलावट पर बड़ी कार्रवाई: 1200 किलो लड्डू नष्ट, मद्रास कैफे पर जुर्माना
माझी ही नाव डुबोए तो उसे कौन बचाए...
— Babulal Marandi (@yourBabulal) July 25, 2023
रॉंची के एसएसपी सड़क पर घूम रहे हैं और अपराधी थाने संभाल रहे हैं। श्रीमान एसएसपी आपकी मजबूरी क्या है आदिवासियों से घूस लेते रंगे हाथ पकड़े गये चार्जशीटेड अपराधी को थानेदार बनाए रखने की?
पत्रकार पर 14 सनहा करने के बाद एफआईआर करने वाली… pic.twitter.com/TSFG7UaH8c
श्री मरांडी ने कहा कि जब माझी ही नाव को डुबाने लगे तो फिर कौन बचायेगा।उन्होंने कहा कि राज्य में आज रक्षक ही भक्षक बन गये हैं। रांची के एसएसपी सड़क पर घूम रहे और अपराधी थाना संभाल रहे।मरांडी ने कहा कि आदिवासियों से घूस लेते रंगे हाथ पकड़े गये चार्ज सीटेड और जमानत पर जेल से छूटी सब इंस्पेक्टर मीरा सिंह को थानेदार बनाने की आखिर रांची एसएसपी को कौन सी मजबूरी है।
उन्होंने कहा कि पत्रकार पर 14 सनहा के बाद एफआईआर करनेवाली तुपुदाना की घूसखोर थानेदार मीरा सिंह की करतूत फिर सामने आई है। जेल भेजे गये प्रदीप साहू ने पत्र लिखकर बताया है कि कैसे उनके पत्रकार भाई को संजय साहू को फंसाया गया है। उन्होंने कहा कि एसएसपी को पत्रकार ने पहले ही बताया था कि 14सनहा दर्ज करने वाली चार्ज सीटेड अपराधी और बेल पर रिहा मीरा सिंह उन्हे फर्जी केस फंसाने का प्रयास करेगी और वही हुआ। उन्होंने कहा कि आखिर सिस्टम में बैठे अपराधियों को महत्वपूर्ण जिम्मेवारी देने की कौन सी मजबूरी है?