- हेमंत जी... आखिरी समय में कोई गलती मत कीजिए : मरांडी
रांची। झारखंड बीजेपी के प्रसिडेंट बाबूलाल मरांडी ने झारखंड क सीएमओ (चीफ मिनिस्टर ऑफिस) पर गंभीर आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि झारखंड सीएमओ के इशारे पर पुलिस के कुछ सीनीयर अफसरों द्वारा रांची सिटी SP पर ईडी के अफसरों को एससी-एसटी एक्ट के केस में एक्युज्ड बनाने के लिए काफी दबाव बनाया जा रहा है।
यह भी पढ़ें:Bihar Caste Census Economic Survey Report : सवर्णों में भूमिहार और पिछड़ों में यादव सबसे गरीब
और भी पढ़ें
- Bihar: अमेरिका से आएगा अनंत सिंह का दामाद, लदमा में 25 नवंबर को बेटी की शादी
- झरिया के राजा तालाब में काशी जैसा नजारा, हजारों दीपों से जगमगाई गंगा आरती
- उत्तर प्रदेश: नशीली कोल्डड्रिंक पिलाकर रेप, 13 साल तक शोषण; KGMU के डॉ. रमीज पर गंभीर आरोप
- हजारीबाग में किडनैप मैनेजर को पुलिस ने चंद घंटों में छुड़ाया, 5 अपहरणकर्ता गिरफ्तार
अति विश्वसनीय जानकारी के अनुसार झारखंड सीएमओ के इशारे पर पुलिस के कुछ आला अधिकारियों द्वारा राँची सिटी SP पर काफ़ी दबाव बनाया जा रहा है…दबाव बनाया जा रहा है कि किसी भी तरह कुछ दर्ज मामलों में ED के कुछ चुनिंदा अधिकारियों को आदिवासी उत्पीड़न मामलों में अभियुक्त बनाया जाये……
— Babulal Marandi (@yourBabulal) November 7, 2023
बाबूलाल मरांडी ने अपने एक्स हैंडल पर ट्वीट करते हुए उक्त आरोप लगाया है। आप ट्वीट की लंबाई को इस बात से समझ सकते हैं कि इसमें कुल मिलाकर पांच पैराग्राफ हैं। मरांडी ने अपनी पोस्ट में ईडी, सेंट्रल होम मिनिस्टरी, पीएमओ, झारखंड पुलिस और रांची पुलिस को भी मेंशन किया है।
ईडी को अफसरों को आदिवासी उत्पीड़न केस में फंसाने की साजिश
बाबूलाल मरांडी ने लिखा कि ED के कुछ चुनिंदा अफसरों को आदिवासी उत्पीड़न मामलों में एक्युज्ड बनाये जाने का दबाव बनाया जा रहा है। कहा कि ईडी के अफसरों को किसी भी तरह आदिवासी उत्पीड़न केस में फंसाने का निर्देश दिया गया है।
बाबूलाल ने हेमंत सोरेन पर साधा निशाना
बाबूलाल मरांडी ने हेमंत सोरेन पर निशाना साधते हुए कहा कि पता नहीं ये सब बर्बादी का रास्ता वाला खुराफाती आईडिया हेमंत सोरेन को कौन सब देता है? उन्होने लिखा है 'गुजरे तीन सालों में आदिवासी उत्पीड़न का जितना दुरुपयोग आप (हेमंत सोरेन) करा चुके हैं, वही आपकी बर्बादी के लिए काफी है। आगे और मुसीबत लेने का काम काहे कर रहे हैं?'
सीएम हेमंत सोरेन को बाबूलाल ने दी नसीहत
मरांडी ने कहा कि हेमंत सोरेन जी... अब आखिरी समय में कोई ऐसी गलती मत कीजिए, जिससे कि पूरे देश में झारखंड की बदनामी हो और हमारे समाज की आने वाली पीढी यह सब जानकर आपके नाम पर थूके। ऐसे गलत काम में लगे अफसरों से भी हम अनुरोध करते हैं कि बुरा करने वालों का हाल देखकर सबक लें। खुद गलत काम कर अपना और अपने बाल-बच्चों का भविष्य खराब नहीं करें।