नई दिल्ली। आईपीएल 2023 के 36वें मैच में कोलकाता नाइट राइडर्स ने रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर को 21 रनों से हरा दिया। KKR से मिले 201 रनों के टारगेट के जवाब में RCB की टीम 20 ओवर में आठ विकेट खोकर 179 रन ही बना सकी। विराट कोहली ने सर्वाधिक 54 रन बनाये। वरुण चक्रवर्ती को तीन विकेट मिले।

ADVERTISEMENT

यह भी पढ़ें:MBBS डॉक्टरों के बराबर वेतन पाने के हकदार नहीं: सुप्रीम कोर्ट,गुजरात हाइ कोर्ट का आदेश रद्द

RCB की पारी
टारगेट का पीछा करने उतरी RCB की शुरुआत बेहरतरीन रही। पहले विकेट के लिए फॉफ डु प्लेसिस और कोहली ने 31 रन जोड़े। इसके बाद लगातार अंतराल पर विकेट गिरते रहे। हालांकि, कोहली और महिलापाल लोमरोर के बीच एक पार्टनरशीप बनी। इसी दौरान कोहली ने इस सीजन की अपनी पांचवीं फिफ्टी पूरी की। लोमरोर ने 34 रन बनाये। मैक्सवेल और शाहबाज बड़ी पारी खेल पाने में असफल रहे। दिनेश कार्तिक ने 18 गेंद पर 22 रन बनाये। सुयश प्रभु देसाई रन आउट हुए। हसरंगा ने पांच रन बनाये। केकेआर की तरफ से वरुण चक्रवर्ती ने तीन, सुयश शर्मा और आंद्रे रसेल ने दो-दो विकेट झटके।

केकेआर की पारी
टॉस गंवाने के बाद बैटिंग करते हुए केकेआर ने पांच विकेट के नुकसान पर 200 रन का स्कोर बनाया। जेसन रॉय ने 22 बॉल पर 50 रन बनाये। जगदीशन ने 27 रन बनाये। वेंकटेश अय्यर ने 31 रन का योगदान दिया। नितीश राणा को मैच में दो जीवनदान मिले। इसके बाद राणा ने 21 बॉल पर 48 रन जड़े। रिंकू सिंह ने 18 और डेविड वीजा ने तीन बॉल पर 12 रन बनाये। रसेल एक रन बनाकर आउट हुए। हसरंगा और विजयकुमार वैशाख को दो-दो विकेट मिले। एक विकेट सिराज के नाम रहा।