Advertisement

नई दिल्ली। आईपीएल 2023 का 50वां मुकाबला दिल्ली कैपिटल्स और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के बीच खेला गया। दिल्ली ने होमग्राउंड पर खेले गये इस मुकाबले में आरसीबी को सात विकेट से हरा दिया। टॉस जीतकर पहले बैटिंग करते हुए बैंगलोर ने 20 ओवर में चार विकेट के नुकसान पर 181 रन बनाये। दिल्ली ने तीन विकेट खोकर 20 बॉल पहले 187 रन बनाकर मैच जीत लिया।

ADVERTISEMENT

यह भी पढ़ें:Britain King Charles Coronation:  ब्रिटिश सम्राट किंग चार्ल्स तृतीय की हुई ताजपोशी

दिल्ली की तेज शुरुआत 
टारगेट का पीछा करते हुए दिल्ली ने तेज शुरुआत की। दिल्ली का पहला विकेट 60 के स्कोर पर गिरा। डेविड वॉर्नर (22 रन) को हेजलवुड ने आउट किया। इसके बाद मिचेल मार्श 26 रन बनाकर आउट हुए। फिल सॉल्ट और राइली रूसो के बीच 31 बॉल पर 52 रन की तेज पार्टनरशीप हुई। इस पार्टनरशीप ने दिल्ली की जीत सुनिश्चित कर दी। फिल सॉल्ट ने 87 रन की पारी खेली। इस दौरान आठ चौके और छह छक्के लगाये। राइली रूसो ने नाबाद 35 रन बनाये। अक्षर पटेल आठ रन बनाकर नाबाद रहे। हेजलवुज, हर्षल पटेल और कर्ण शर्मा को एक-एक विकेट मिला।
कोहली और डुप्लेसिस की आक्रामक शुरुआत
इससे पहले टॉस जीतकर विराट कोहली और फॉफ डुप्लेसिस की सलामी जोड़ी ने आक्रामक शुरुआत की। 10 ओवर में बिना किसी नुकसान के 79 रन बनाये थे। एक समय ऐसा लगा रहा था कि आरसीबी 200 रन का स्कोर बनायेगी।लेकिन मिच मार्श ने दो गेंद पर दो विकेट लेकर मैच पलट दिया।पहले सेट बल्लेबाज फॉफ डु प्लेसिस को आउट किया। उसकी अगली ही गेंद पर मैक्सवेल को शून्य पर आउट किया। वहीं, कोहली ने आईपीएल में सात हजार रन पूरे किए। फॉफ डु प्लेसिस ने 45 रन बनाए। कोहली 55 रन बनाकर आउट हुए। लोमरोर ने 29 गेंद पर नाबाद 54 रन बनाए। कार्तिक ने 11 रन बनाये। मिचेल मार्श को दो विकेट मिले। मुकेश कुमार और खलील अहमद को एक-एक विकेट मिला।