- पुलिस ने कुंडलवादह पंचायत के पुर्व उप मुखिया के पुत्र नईमुल्लाह किडनैप में शामिल तीन को दबोचा
गिरिडीह। ताराटांड़ पुलिस स्टेशन एरिया के कुंडलवादह-पेझवारा से तीन दिन पूर्व अपहृत पुर्व उप मुखिया के पुत्र नईमुल्लाह को जामताड़ा जिले के नारायणपुर भागाबांध से बरामद कर लिया गया है। गिरिडीह पुलिस ने युवक को सकुशल बरामद कर मामले में संलिप्त तीन क्रिमिनलों को अरेस्ट किया है। हलांकि गैंग लीडर नहीं पकड़ा जा सका है।
20 लाख रुपये की मांगी गयी थी फिरौती, 57 घंटे में सकशल बरामदगी
गांडेय प्रखंड के कुंडलवादह पंचायत के निवर्तमान उप मुखिया अनवारूल्लाह उर्फ अनवर अंसारी के बेटे नईमुल्लाह (20) को बुधवार की रात लगभग आठ बजे उत्क्रमित प्राथमिक विद्यालय पेजवारा के पास से किडनैप कर लिया गया था। अनवर को फोन कर बेटे को छोड़ने के एवज में 20 लाख रुपये की फिरौती की मांग की गई थी। इकराम के बुलावे पर नईमुल्लाह उसे अपनी बाइक से साथ लेकर घूमने निकला था। पहले वे दोनों बगल गांव में सरस्वती पूजा के कार्यक्रम में जा रहे थे। इसी बीच किसी फोन के आने पर इकराम उसे पेजवारा स्कूल लेकर गया। वहां पहुंचते ही पहले से घात लगाये तीन युवकों ने उन्हें पकड़ लिया। सभी के नकाबपोश थे। हलांकि इकराम वहां से भाग निकला था।
और भी पढ़ें
- धनबाद में धूमधाम से मनी धन्वंतरि जयंती, MLA समेत डॉक्टरों ने की पूजा-अर्चना
- धनबाद में खाद्य सुरक्षा विभाग की मेगा रेड, 4 दुकानों से 205 KG लड्डू जब्त, किया नष्ट
- धनबाद में JMM नेता पर गंभीर आरोप, दो पुलिस जवानों को पीटा; 50 हजार और चेन लूटी
- Jharkhand: निशा भगत की मौत पर शोक, पिता ने लगाया सोशल मीडिया पर चरित्र हनन का आरोप
परिजनों की सूचना के बाद एसपी अमित रेणु, एसडीपीओ अनिल कुमार सिंह ताराटांड पहुंकर नईमुल्लाह के दोस्त मो इकराम से पूछताछ की थी। गांडेय एमएलए डॉ सरफराज अहमद व जामताड़ा के एमएलए डॉ इरफान अंसारी शुक्रवार को ताराटांड़ पहुंच पीड़ित परिजनों से मिले थे।