- लाइसेंस स्थगित होने के बाद भी अवैध तरीके से चालू है प्लांट
धनबाद। जिला प्रशासन के आदेश पर माइनिंग डिपार्टमेंट की टीम ने इलिगल कोल कारोबार की सूचना पर गोविंदपुर के महादेव कोक प्लांट में रेड की। पाबंदी के बावजूद मैनेजर राय के इस प्लांट में काम चालू था। इस कारण महादेव कोक पर रेड की गयी है।पहले से चिह्नित स्टॉक से लगभग 310 टन कोयला अधिक पाया गया।
और भी पढ़ें
- धनबाद में Hotel Hiway Inn का भव्य उद्घाटन, संस्कृति सिंह ने निभाई पारंपरिक रस्म
- QS एशिया रैंकिंग 2027 में IIT ISM धनबाद का जलवा, 51 पायदान चढ़कर 373वें नंबर पर
- धनबाद नगर निगम का बड़ा फैसला: शिड्यूल रेट से 10% कम टेंडर पर नहीं मिलेगा काम
- बारामुड़ी खटाल पर पप्पू यादव का हुंकार, बोले- मेरी लाश से गुजरकर हटाना होगा
महादेव हार्ड कोक भट्ठा का माइनिंग लाइसेंस स्थगित हो चुका है। बावजूद वहां कोयले का कारोबार जारी है। चिमनी धुआँ उगल रही है। मैनेजर राय पर दशकों से इलिगल कोल कारोबार करने का आरोप लग रहा है। राजनीतिक गलियारों में भी मैनेजर राय की मजबूत पहुंच है। आरोप है कि इसका फायदा लेकर प्लांट में लंब समय से इलिगल कोल कारोबार चल रहा था।
चर्चित रहने वाले मैनेजर राय के महादेव हार्डकोक भट्ठा में पिछले 10 सिंतबर को भी रेड की गयी थी। माइनिंग डिपार्टमेंट ने जब्त कोयले का मापी कराया है। कैंपस में तीन सौ 10 टन कोयला अधिक पाया गया। पिछले 10 सिंतबर को महादेव हार्डकोक भट्ठा में रेड में लगभग आठ हजार टन कोयले को जब्त कर गोविंदपुर पुलिस स्टेशन में एफआइआर दर्ज कराया गया था।