रांची। धनबाद के जज उत्तम आनंद की मर्डर की गुत्थी सुलझाने में सीबीआई इंटरपोल की मदद लेगी। इसके लिए सीबीआई ने होम मिनिस्टरी में आवेदन दिया है।होम मिनिस्टरी से अनुमति मिलने के इन्विस्टीगेशन को आगे बढ़ाया जायेगा। सीबीआई ने शुक्रवार को झारखंड हाईकोर्ट को जज उत्तम आनंद मर्डर से जुड़े मामले की सुनवाई के दौरान यह जानकारी दी है।
और भी पढ़ें
- धनबाद-शकूर बस्ती समेत 20 स्पेशल ट्रेनें चलेंगी, दिवाली-छठ पर वेटिंग से राहत
- Bihar: IPS भानु प्रताप सिंह पर पत्नी के उत्पीड़न का आरोप, महिला आयोग ने भेजा समन
- चीफ जस्टिस के नाम पर फोन कराने के मामले में IPS आदित्य कुमार को कैट से झटका
- Jharkhand : जमीन पर बैठीं सिमडेगा DC कंचन सिंह, सुनीं मलार समाज की समस्याएं
सीलबंद रिपोर्ट हाई कोर्ट में पेश
सुनवाई के दौरान सीबीआई की ओर से बताया गया कि जज की मर्डर के उद्देश्य और षडयंत्रकारियों का पता लगाने के लिए इन्विस्टीगेशन किया जा रहा है। इसमें कुछ नये पहलु पर भी जांच की जा रही है। इस तरह के मामले में इन्विस्टीगेशन के नये तरीकों पर भी काम किया जा रहा है। इसके लिए इंटरपोल से भी मदद लेने की योजना बनायी गयी है। इंटरपोल का सहयोग लेने के लिए होम मिनिस्टरी को पत्र लिखा गया है।
सीबीआइ की ओर से कोर्ट को बताया गया कि पत्र होम मिनिस्टरी में लंबित है। सीबीआई की ओर से सीलबंद प्रगति रिपोर्ट भी पेश की गयी। रिपोर्ट देखने के बाद चीफ जस्टिस डॉ रवि रंजन और जस्टिस सुजीत नारायण प्रसाद ने सुनवाई चार सप्ताह के लिए स्थगित कर दी। 14 अक्तूबर को अगली तिथि निर्धारित करते हुए प्रगति रिपोर्ट पेश करने का निर्देश दिया है।