धनबाद। कोयला राजधानी धनबाद के सिंदरी शहपुर में गुरुवार को जमकर बवाल हुआ। मारपीट, तोड़फोड़ व फायरिंग की गयी। पारंपरिक हथियारों से लैस बलियापुर के हजारों ग्रामीणों ने प्रदर्शन किया। एक्स एमएलए सिंह के समर्थक लक्की सिंह के शहरपुरा ऑफिस पर हमला कर तोड़फोड़ की। ग्रामीणों के हमले में भौंरा ओपी प्रभारी सब इंस्पेक्टर हिमांशु कुवंर गंभीर रुप से जख्मी हो गये है।
यह भी पढ़ें: जमशेदपुर: सात इंस्पेक्टर का ट्रांसफर, साकची, एमजीएम समेत कई थाना प्रभारी इधर से उधर
और भी पढ़ें
- IIT-ISM धनबाद का शताब्दी समारोह 21 दिन तक, बॉलीवुड कलाकारों से सजेगी महफिल
- SNMMCH धनबाद को NMC की सौगात, PG की 18 सीटें बढ़ीं; 4 नये विभागों में पढ़ाई
- दीपावली पर घर में जरूर रखें ये 12 चीजें, धन पोटली से बरसेगी मां लक्ष्मी की कृपा!
- दीवाली पर 3 लग्न में होगी लक्ष्मी पूजा, जानें घर-दुकान और मध्य रात्रि का शुभ मुहूर्त

पुलिस ने आनन-फानन में जख्मी भौंरा ओपी प्रभारी हिमांशु कुवंर को असर्फी हॉस्पिटल में एडमिट कराया है। हिमांशु को आइसीयू में एडमिट कराया गया है। उनकी हालत गंभीर बनी हुई है। बड़ी संख्या में पुलिस अफसर हॉस्पिटल पहुंचे हुए हैं।हिमांशु से अभी आसीयू में किसी को मिलने नहीं दिया जा रहा है। असर्फी हॉस्पिटल से बेहतर इलाज के लिए हिमांशु को रांची भेजा जा सकता है।

पुलिस की लापरवाही से घटी घटना
शहरपुरा में गुरुवार को हिंसक शक्ति प्रदर्शन कर जमसं और सिंह मेंशन समर्थक लक्की सिंह के ऑफिस में तोड़फोड़ की संभावना पहले से ही जताई जा रही थी। लगभग एक सप्ताह से लक्की सिंह और बड़दाहा के कुछ ग्रामीणों की पिटाई के बाद यहां दोनों पक्षों में काफी टेंशन का माहौल था। कुछ दिन पूर्व लक्की समर्थकों की ओर से बड़दाहा के छह ग्रामीणों सहित एक्स एमपी विनोद बिहारी महतो के रिश्तेदार की पिटाई के बाद माहौल और गर्म हो गया। लेकिन सिंदरी पुलिस मामले को गंभीरता से नहीं लिया। लक्की सिंह के कार्यालय में तोड़फोड़ की घटना के बाद पुलिस की तैनाती तो कर दी गई थी लेकिन रात में पुलिस चली गई। इसके कारण ग्रामीणों ने पिछले दिनों देर रात रात में लक्की के कार्यालय में हमला कर तोड़फोड़ की।

शक्ति प्रदर्शन करने के लिए बलियापुर और बड़दाहा के ग्रामीण सुबह गुरुवार की सुबह से ही हवाई अड्डा कैंपस में जुटने लगे थे। लोगों को अनहोनी की आशंका होने लगी थी। बावजूद इसके बलियापुर और सिंदरी पुलिस स्टेशन की पुलिस गंभीर नहीं हुई। सिंदरी डीएसपी अभिषेक कुमार भी मामले को गंभीरता से नहीं लिया। बलियापुर से पहुंचे सैकड़ों ग्रामीणों ने शहरपुरा में पारंपरिक हथियारों के साथ खूब तांडव मचाया। पुलिस की एक भी न चली।
बलियापुर, सिंदरी और आसपास के थानों की पुलिस के अलावा धनबाद से भी जवानों को स्थिति नियंत्रण में करने के लिए बुलाया गया था। लेकिन ग्रामीणों के आगे इनकी एक न चली। ग्रामीणों ने हिंसक प्रदर्शन करते हुए लाठी-डंडे तलवार चलाएं। फायरिंग भी की। भौंरा ओपी प्रभारी सहित अनेक लोग जख्मी हुए। आधा दर्जन से अधिक वाहनों में तोड़फोड़ की गई। पुलिस कुछ नहीं कर सकी। ग्रामीण हिंसक शक्ति प्रदर्शन कर चले गये। इससे शहरपुरा के लोगों में दहशत व्याप्त है।
विदित हो कि लक्की सिंह एवं उसके समर्थकों ने तीन दिन पूर्व झामुमो संस्थापक बिनोद बिहारी महतो के रिश्तेदार की पिटाई की थी। इसके विरोध में बलियापुर के युवकों ने उसी रात लक्की सिंह के कार्यालय पर हमला किया था। लक्की सिंह के विरोध में आज बलियापुर से प्रदर्शन करने ग्रामीण सिंदरी पहुंचे थे।शहहपुरा में कई दिनों से सिंह मेंशन समर्थक लकी सिंह उनके लोगों और ग्रामीणों के बीच चल रही तनातनी के बाद गुरुवार को हिंसक झड़प हुई। मामले को बाहरी भीतरी से भी जोड़कर देखा जा रहा है।